Amravati Blood Donation Camp News: बाजार तिरुपति बालाजी मंदिर के सभागार में गौ सेवा के पावन संकल्प के साथ एक भव्य रक्तदान शिविर हुआ। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। फोटो रक्तदानउद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी महेन्द्र भूतड़ा के हाथों हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौ रक्ततुला संयोजक पप्पू छांगानी, माहेश्वरी पंचायत के दीपक मंत्री, सुरेश साबू एवं शैलेन्द्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा मनीषा नागलिया ने शिविर का अवलोकन किया।
उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रक्त संकलन का कार्य धारणी रक्तदान समिति की टीम द्वारा डॉ. सुभाष जाम्बेकर के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया गया।
इस टीम में अविनाश जाधव, प्रियंका परदेशी, राहुल निवारे, विशाखा जावरकर और यश चव्हाण ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में धीरज दवे, अनिल पालीवाल, गणेश पुरोहित, राजेश कठाले, सुमित हरकुट, नवनीत हरकुट उपस्थित थे।
सफलतार्थ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, गौ सेवा संस्थान, माहेश्वरी पंचायत, रामचरित मानस परिषद ने प्रयास किए। सफल बनाने के लिए प्रवीण दवे, निलेश उपाध्ये, सागर पालीवाल, सागर पनके, बंटी रावल, वैभव भट, दिनेश शर्मा और खंडू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दिनरात परिश्रम किया।
19 अप्रैल को होगी गौ रक्त तुलागौ सेवा के इसी अभियान के तहत आगामी 19 अप्रैल को शाम 6 बजे गौरक्षण संस्थान के प्रांगण में भव्य गौ रक्त तुला का आयोजन किया गया है।
इस मुख्य आयोजन के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है।