अमरावती में सुरेश भट स्मारक व गजल गुरुकुल बनेगा; चंद्रशेखर बावनकुले ने भीमराव पांचाले के सम्मान में घोषणा
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अमरावती में कवि सुरेश भट स्मारक और गजल गुरुकुल की घोषणा की। गजल गायक भीमराव पांचाले के अमृत महोत्सव पर सरकार ने भूमि और निधि का आश्वासन दिया।
Amravati News: अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रसिद्ध कवि सुरेश भट के स्मारक और गजल के लिए एक गुरुकुल स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमरावती को गजल की समृद्ध परंपरा विरासत में मिली है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
यह घोषणा गजल गायक भीमराव पांचाले के अमृत महोत्सवी जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की गई। सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बलवंत वानखेडे, विधायक संजय खोडके, केवलराम काले, सुलभा खोडके, राजेश वानखडे, प्रविण तायडे, महापौर श्रीचंद तेजवाणी, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे, हेमंत कालमेघ, जिलाधिकारी आशीष येरेकर, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, नितेश राऊत, गिता पांचाले, भाग्यश्री पांचाले आदि सहित ।जिले व शहर के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
पालकमंत्री बावनकुले ने बताया कि राज्य सरकार इस स्मारक और गुरुकुल के लिए भूमि और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से इस पहल में सहयोग करने का आह्वान किया और भीमराव पांचाले से गुरुकुल की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया। मराठी गजल ने राज्य की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
न प्लेटफॉर्म तैयार, न पार्किंग, ढाई साल बाद भी अधूरा गोधनी स्टेशन; अमृत भारत योजना पर उठे सवाल
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
नागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
मानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
इस अवसर पर भीमराव पांचाले का नागरिक सम्मान किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमरावती और यहां के लोगों के प्रेम ने उनके जीवन को दिशा दी है। उन्होंने सुरेश भट को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों से वे इसी प्रेरणा के साथ कार्य कर रहे हैं।
