बारदाना संकट से नांदगांव खंडेश्वर में तुअर-चना खरीद ठप, आंदोलन की चेतावनी
Amravati News: अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर में बारदाने की कमी के कारण 10 दिनों से तुअर-चना खरीद बंद है। शिवसेना ठाकरे गुट ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 3 दिन में समाधान न होने पर तीव्र आंदोलन होगा।
Amravati Farmer Crisis News: अमरावती नांदगांव खंडेश्वर में बारदाना बोरी की कमी के कारण नाफेड द्वारा तुअर और चना की खरीद पिछले 10 दिनों से पूरी तरह बंद है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुद्दे को लेकर शिवसेना ठाकरे गुट ने प्रशासन और जिला पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। शिवसेना के समन्वयक प्रकाश मारोटकर ने तहसीलदार और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया, तो तहसील कार्यालय पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारी उठा रहे फायदामारोटकर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही परेशान किसान अब खरीद केंद्र बंद होने से और संकट में आ गए हैं। इसका फायदा उठाकर व्यापारी किसानों की उपज को बेहद कम दामों पर खरीद रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
MP Wheat MSP: MP में गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, किसानों को 24,000 करोड़ का भुगतान
अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मेहनत की फसल को उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि खरीद प्रक्रिया शुरू हुए एक महीना भी नहीं हुआ और बारदाना खत्म हो जाना सरकार की विफलता को दर्शाता है। 30 अप्रैल खरीद की अंतिम तारीख है, ऐसे में यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने किसानों के हित में जल्द समाधान की मांग की।
