काटकुंभ डोह में नहाना पड़ा भारी, मेलघाट में तालाब में डूबने से युवक की मौत, काटकुंभ डोह में हुआ हादसा
Drowning Death: अमरावती के मेलघाट स्थित काटकुंभ डोह में नहाने गए 28 वर्षीय शेख कलीम की डूबने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Youth Drowned (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Melghat Accident: चिखलदरा थाना क्षेत्र के मेलघाट स्थित काटकुंभ डोम में डूबे शेख कलीम, शे. शकील 28, खोलापुरी गेट, कबीर नगर का शव खोजबीन के बाद बरामद कर लिया गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख कलीम सोमवार को अपने दोस्तों के साथ भंगार स्क्रैप कारोबार के सिलसिले में मेलघाट क्षेत्र गया था। जहां अचानक उनका ऑटो बंद पड़ने से दोपहर में भोजन करने के बाद वह काटकुंभ के डोह में नहाने के लिए पानी में उतरा।
बताया जाता है कि इस दौरान उनके साथ उनका साला मो. अवैज भी था, जिसने कलीम को डोह में जाने से मना भी किया। मगर कलीम नहीं माना और पानी में जा उतरा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। मौजूद लोगों के अनुसार उन्हें ऐसा लगा कि वह वापस आ जाएगा। किंतु काफी देर होने के बाद भी पानी में नहीं निकलने पर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी गई।
दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। समय ज्यादा होने से स्थानीय लोगों ने पानी में उतरने से मना कर दिया। जिसके बाद परवाडा से एक व्यक्ति को बुलाया गया। उसने काफी तलाश के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। चिखलदरा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक सिंहस्थ कुंभ: पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए, पुलिस आयुक्त ने 107 नए जवानों को दिए कड़े निर्देश
OLX पर ट्रायल के बहाने बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
भीषण गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की गलती… और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज
वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग
ये भी पढ़े: ‘देर आए पर दुरुस्त आए’, मुंबई में मानसून की पहली फुहार, कहीं खुशी-कहीं गम, खुशी मुखर्जी की कार पर गिरा पेड़
तलाश के बाद मिला शव
वही युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। फोटो मृतक शेख कलीम दो बच्चे हुए अनाथ। बताया जाता है कि 28 वर्षीय शेख कलीम बाहर गांव जाजाकर भंगार का व्यवसाय करता था। उसके परिवार में माता, पिता, भाई, पत्नी तथा 1 व 4 वर्ष को दो बच्चे भी हैं। पिता के अचानक निधन पर बच्चे अनाथ हो गए हैं।
