नासिक सिंहस्थ कुंभ: पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक होना चाहिए, पुलिस आयुक्त ने 107 नए जवानों को दिए कड़े निर्देश
Kumbh Security Preparations: नासिक कुंभमेले की तैयारियों के तहत पुलिस आयुक्त ने 107 जवानों को क्राउड मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था पर मार्गदर्शन दिया, 200 ट्रैफिक वार्डन भी तैनात किए गए।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
नासिक सिंहस्थ कुंभ (सोर्सः फाइल फोटो)
Singhastha Kumbh Security Preparations: आगामी सिंहस्थ कुंभमेले के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल ने अभी से कमर कस ली है। कुंभमेले जैसे महाआयोजन में सबसे बड़ी चुनौती माने जाने वाले क्राउड मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था के दो प्रमुख मुद्दों पर पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने नए तैनात हुए 107 पुलिस कर्मियों का मार्गदर्शन किया।
22 जून को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन सत्र के दौरान वह बोल रहे थे। इस बैठक में पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) चंद्रकांत गवली और सहायक पुलिस आयुक्त अद्विता शिंदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
‘क्राउड मैनेजमेंट’ पर विशेष जोर
कुंभमेले के दौरान गोदावरी नदी के तट, विभिन्न घाटों, मंदिरों और मुख्य सड़कों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के नियोजन को लेकर पुलिस आयुक्त ने एक विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। नए कर्मियों को भीड़ के प्रवाह को नियंत्रित करने, भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सटीक योजना बनाने, पुलिस स्टेशन स्तर पर भीड़ प्रबंधन संभालने और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की गलती… और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज
वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग
अमरावती में चोरी की तीन बड़ी घटनाएं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर दर्ज किया मामला
ऑपरेशन टाइगर के बाद विधानसभा में आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तीखी बहस, चुभते सवाल पर भड़के उपमुख्यमंत्री
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के आदेश
आयोजन के दौरान शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य होगा। यह स्पष्ट करते हुए आयुक्त ने सुरक्षा के लिहाज से बेहद कड़े निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और 24 घंटे सतर्क रहकर शहर में सुरक्षित माहौल तैयार करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर: Wrong Side वालों की खैर नहीं! दो दिनों में 1098 वाहनों पर हुई कार्रवाई
‘जनता के साथ रखें सौहार्दपूर्ण व्यवहार’
मार्गदर्शन के दौरान आयुक्त संदीप कर्णिक ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ‘नासिक कुंभमेले के लिए देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को पुलिस से हमेशा सौहार्दपूर्ण और मददगार व्यवहार मिलना चाहिए।’ उन्होंने सख्त हिदायत दी कि पुलिस का आचरण सम्मानजनक होना चाहिए। ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनता का भी पुलिस को पूरा सहयोग मिले।
शहर में चल रहे सड़क विकास कार्यों के मद्देनजर 200 ट्रैफिक वार्डन्स को भी यातायात व्यवस्था को सुचारू, सक्षम और सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने के आदेश दिए गए।
