Amravati Crime: शिरजगांव कसबा थाना क्षेत्र के सायखेडा से करजगांव मार्ग पर गोवंश तस्करी रोकने गए पुलिस कर्मी से मारपीट कर धक्कामुकी करने की घटना सामने आई है.
पुलिस कर्मी दीपक सुदर्शन गवई की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मी दीपक गवई और अन्य कर्मियों को गोपनीय जानकारी मिली थी कि सायखेडा से करजगांव कच्चे मार्ग से मवेशियों को ले जा रहा है.
सूचना मिलने पर दीपक गवई और अन्य कर्मियों ने छापा मारा.
तब चार गोवंश को एक युवक पैदल लेकर जा रहा था.
उससे गोवंश के बारे में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका.
गोवंश तस्करी होने से पुलिस पंचनामा कर रही थी.
इस समय मौके पर अन्य आरोपी पहुंचे.
गोवंश की रस्सी दीपक गवई के हाथ में रहने पर अब्दुल सलीम शेख सलीम ने लाठी से हाथ पर मारकर धक्कामुकी की.
पुलिस कर्मियों के पास से गोवंश छिनकर भाग गए.
घटना के बाद दीपक गवई ने मामले की शिकायत शिरजगांव कसबा थाने में दी.
शिकायत पर पुलिस ने अब्दुल सलीम शेख सलीम 45, मोहम्मद आझाद अब्दुल रहेमान 48, दोनों मच्छीसाथ, करजगांव निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.