गड़चिरोली में नक्सलवाद का अंत करीब: अब केवल 6 नक्सली सक्रिय; पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए दी 31 मार्च की डेडलाइन
गड़चिरोली में नक्सलवाद का सफाया, केवल 6 नक्सली बचे, 31 मार्च तक सरेंडर की चेतावनी।
Gadchiroli Police News: गड़चिरोली जिले में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए लगातार नक्सल विरोधी अभियानों के चलते नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर पहुंच गया है। पुलिस विभाग के अनुसार, वर्तमान में जिले के जंगलों में केवल 6 नक्सली ही सक्रिय बचे हैं, जिनमें से एक गड़चिरोली निवासी और पांच छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक ये नक्सली अबुझमाड़ सीमा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इन्हें 31 मार्च तक आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय तक सरेंडर नहीं करने पर इनके खिलाफ सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जाएगा।
केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला पुलिस का दावा है कि इस दिशा में गड़चिरोली में बड़ी सफलता हासिल की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
कारगर साबित हुई आत्मसमर्पण योजना
सरकार द्वारा वर्ष 2025 में शुरू की गई आत्मसमर्पण योजना के तहत अब तक जिले में 794 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है। उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर 2025 को सीपीआई के केंद्रीय समिति सदस्य और प्रवक्ता मल्लोजुल्ला वेणुगोपाल राव ने अपने 61 साथियों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
4 वर्षों में 11 पुलिस सहायता केंद्र
नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2023 से अब तक 11 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और दहशत का माहौल कम हुआ है।
शेष नक्सलियों को अंतिम चेतावनी
हाल ही में 68 लाख रुपये के इनामी करीब 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अब केवल 6 नक्सली शेष हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
