Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में नक्सलवाद लगभग खत्म, जंगल में बचे सिर्फ 6 नक्सली: पुलिस

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:49 PM

gadchiroli news

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: गड़चिरोली निवासी 5 छत्तीसगढ़ के रहने वाले mजिले के जंगल में बचे अब केवल 6 नक्सली 31 मार्च डेडलाइन, पुलिस ने कहां सरेंडर करों गड़चिरोली, ब्यूरो. जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ द्वारा जिले के जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलवाद अब गड़चिरोली जिले का इतिहास बनते नजर आ रहा है. विशेषत केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया था. लेकिन जिला पुलिस दल ने 31 मार्च के पहले ही जिले से नक्सलवाद को खत्म कर दिया है.

अब केवल 6 नक्सली गड़चिरोली जिले के जंगल में होने की जानकारी पुलिस विभाग ने दी है. एक जिला निवासी होकर अन्य पांच नक्सली छत्तीसगढ़ के हैं. यह नक्सली अबुझमाड़ सीमा पर होने की जानकारी है. इधर पुलिस ने संबंधित नक्सलियों को 31 मार्च तक डेडलाइन देकर सरेंडर करने को कहा है. यदि नक्सली सरेंडर नहीं करते है, तो उनके खिलाफ नक्सल विरोधी मुहिम चलाई जाएगी. बॉक्स हेतु… कारगर साबित हुई आत्मसमर्पण योजना सरकार ने नक्सलियों को हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल कराने के लिए वर्ष 2025 में आत्मसमर्पण योजना शुरू की. इस योजना के तहत जिले में अब तक कुल 794 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

विशेषत 15 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय समिति सदस्य, सीपीआई प्रवक्ता तथा केंद्रीय रिजनल ब्यूरो सचिव मल्लोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भुपति ने अपने 61 सहयोगियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था.

सम्बंधित ख़बरें

वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!

मध्य रेल के ट्रांसहार्बर पर होगा मेगा ब्लॉक, ठाणे-वाशी/नेरुल के बीच लोकल सेवाएं रहेंगी बंद

गड़चिरोली कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘एपस्टीन फाइल्स’ पर PM मोदी से मांगा जवाब; 23 मार्च को RSS मुख्यालय पर दस्तक

15 डिब्बा लोकल चलाने की योजना, ठाणे,डोम्बिवली स्टेशनों पर प्लेटफार्म का विस्तार

4 वर्षों में 11 आउट पोस्ट

एक तरफ नक्सली पुलिस गोली का शिकार बन रहे थे. वहीं दूसरी ओर आत्मसमर्पण करने के बाद भी जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के लोगों में दहशत का वातावरण था. साथ ही उन्हें बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नरकीय यातनाएं भुगतनी पड़ रही थी. ऐसे में इन क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें दहशत मुक्त वातावरण दिलाने के लिए जिला पुलिस दल द्वारा 2023 से अब तक जिले के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के गांवों में 11 पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया गया है.

शेष नक्सली करेंगे सरेंडर

गड़चिरोली जिला पुलिस दल द्वारा बड़ी ही तेजी से नक्सलवाद का सफाया किया जा रहा है. ऐसे में एक दिन पहले 68 लाख इनामी करीब 11 नक्सलियों ने जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण किया है. अब केवल 6 नक्सली शेष है. जिससे उक्त नक्सली जिला पुलिस दल के सामने आत्मसमर्पण कर विकास की मुख्याधारा में शामिल हों, अन्यथा उनके खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी पुलिस विभाग ने दी है. 20 जीजीपी 17

Naxalism almost over in gadchiroli only 6 naxalites left in the forest police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.