-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Mahavitran Amravati Circle Electricity Bill Digital Payment Rebate 2026
अमरावती वालों की चांदी! बिजली बिल के डिजिटल भुगतान से उपभोक्ताओं ने बचाए ₹6.76 करोड़
- Written By: प्रिया जैस
Mahavitran Amravati Discount: महावितरण अमरावती सर्कल के ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट से ₹6.76 करोड़ का फायदा। 'गो ग्रीन' और तुरंत भुगतान पर मिली भारी छूट। जानें कैसे बचाएं बिजली बिल पर पैसे।

महावितरण कंपनी (फाइल फोटो)
Electricity Bill Digital Rebate: बिजली ग्राहकों को आसान सेवा देने के लिए महावितरण ने बिजली से जुड़ी सभी सेवाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई हैं। इन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए दी जा रही विभिन्न छूट का लाभ उठाते हुए अमरावती सर्कल के बिजली ग्राहकों को चालू आर्थिक वर्ष 2025-26 में 6 करोड़ 76 लाख रुपये की छूट मिली है।
तुरंत भुगतान और डिजिटल ट्रांजेक्शन पर छूट
महावितरण ग्राहकों को समय पर बिजली बिल भरने और डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग प्रकार की छूट देता है। बिल जारी होने के सात दिनों के भीतर बिजली बिल का भुगतान करने पर बिल की राशि (टैक्स और अन्य शुल्क को छोड़कर) पर 1 प्रतिशत तुरंत भुगतान छूट दी जाती है।
इसके अलावा यदि बिल का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से किया जाता है, तो डिजिटल बिल भुगतान पर 0।25 प्रतिशत की छूट दी जाती है। वहीं पर्यावरण के अनुकूल ‘गो ग्रीन’ सेवा अपनाकर प्रिंटेड बिल के स्थान पर ई-मेल से बिल प्राप्त करने पर प्रत्येक बिल पर प्रति माह 10 रुपये की छूट मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
अमरावती के छात्रों के लिए खुलेंगे अनुसंधान के नए अवसर, पांच वर्षों का शैक्षणिक करार
कौंडण्यपुर से माता रुक्मिणी की 432 साल पुरानी भव्य पालकी यात्रा पंढरपुर के लिए रवाना
अमरावती में सरेराह खूनी खेल! असोरिया पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत
सर्कल में लाखों ग्राहकों को लाभ
अमरावती सर्कल में 2 लाख 64 हजार 822 ग्राहकों ने चालू आर्थिक वर्ष में तुरंत बिल भुगतान छूट के रूप में 3 करोड़ 69 लाख 5 हजार रुपये का लाभ उठाया है। इसी प्रकार 2 लाख 58 हजार 340 ग्राहकों ने डिजिटल बिल भुगतान का विकल्प चुनकर 1 करोड़ 53 हजार 284 रुपये की छूट प्राप्त की है। वहीं 1 लाख 46 हजार 996 ग्राहकों ने ‘गो ग्रीन’ विकल्प अपनाकर 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार 300 रुपये की छूट का लाभ लिया है।
अमरावती सर्कल कुल छूट – 6 करोड़ 76 लाख रुपये
तुरंत बिल भुगतान छूट
ग्राहक: 2,64,822
छूट: 3 करोड़ 69 लाख 5 हजार रुपये
डिजिटल बिल भुगतान छूट
ग्राहक: 2,58,340
छूट: 1 लाख 53 हजार 284 रुपये
गो ग्रीन योजना
ग्राहक: 1,46,996
छूट: 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार 300 रुपये
अमरावती जिला
तुरंत भुगतान ग्राहक: 1,71,073
छूट: 2 करोड़ 48 लाख 86 हजार रुपये
डिजिटल भुगतान ग्राहक: 1,58,555
छूट: 67 लाख 756 रुपये
गो ग्रीन ग्राहक: 86,428
छूट: 1 करोड़ 20 लाख 62 हजार रुपये
यह भी पढ़ें – गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर हुए ‘नॉट रिचेबल’, OTP ने बढ़ाई मुश्किलें, सिलेंडर बुकिंग के लिए भटक रहे लोग
अमरावती जिले के ग्राहकों को बड़ा फायदा
सर्कल के जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अमरावती जिले में 1 लाख 71 हजार 73 ग्राहकों ने तुरंत भुगतान का लाभ उठाया है और उन्हें 2 करोड़ 48 लाख 86 हजार रुपये की छूट मिली है। वहीं 1 लाख 58 हजार 555 ग्राहकों ने डिजिटल माध्यम से बिल भरते हुए 67 लाख 756 रुपये की छूट प्राप्त की है। इसके अलावा 86 हजार 428 ग्राहकों ने ‘गो ग्रीन’ योजना के माध्यम से 1 करोड़ 20 लाख 62 हजार रुपये की छूट प्राप्त की है।
यवतमाल जिले में भी उपभोक्ताओं को राहत
यवतमाल जिले में 93 हजार 749 ग्राहकों ने तुरंत बिल भुगतान कर प्रत्येक बिल पर 1 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए चालू वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार 637 रुपये की छूट प्राप्त की है। वहीं ‘गो ग्रीन’ योजना से जुड़े 60 हजार 568 ग्राहकों ने 85 लाख 83 हजार 250 रुपये की छूट हासिल की है। इसके अलावा जिले के 99 हजार 785 ग्राहकों ने डिजिटल माध्यम से बिल भुगतान कर 33 लाख 52 हजार 528 रुपये की छूट प्राप्त की है।
Mahavitran amravati circle electricity bill digital payment rebate 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
22 जून का इतिहास: जब धरती कांपी और बिखर गया अफगानिस्तान, 22 जून 2022 की दर्दनाक त्रासदी
Jun 22, 2026 | 08:00 AMबंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
Jun 22, 2026 | 07:55 AMमेट्रोपॉलिटन रीजन के मुख्यालय पर सियासत तेज: सांसद के पत्र पर कांग्रेस का सवाल- अब तक कहां थे आप
Jun 22, 2026 | 07:54 AMदिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज: अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता, चीन से होगी सीधी चर्चा
Jun 22, 2026 | 07:49 AMसीहोर : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया हमला, युवक गंभीर हालत में भोपाल रेफर
Jun 22, 2026 | 07:47 AMनवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान वार्ता अटकी, इजराइल के हमलों से शांति प्रक्रिया पर संकट
Jun 22, 2026 | 07:41 AMउद्धव ठाकरे को एक और झटका? सांसद ओमराजे निंबालकर के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
Jun 22, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














