अमरावती के अंबादेवी मंदिर को बड़ा तोहफा: चिखलदरा में 3 एकड़ जमीन मुफ्त देने पर फडणवीस सरकार की मुहर
Amravati Ambadevi Temple News: महाराष्ट्र सरकार ने चिखलदरा में MTDC की 3 एकड़ 8 आर जमीन अंबादेवी संस्थान को मुफ्त देने को मंजूरी दी। इससे धार्मिक कार्यों, सुविधाओं और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: आकाश मसने
अमरावती का अंबादेवी मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amravati Ambadevi Temple Land News: महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती जिले के पौराणिक मंदिर अंबादेवी संस्था के धार्मिक और सामाजिक कामों को विस्तार करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। चिखलदरा में महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MTDC) की मालिकी वाली 3 एकड़ 8 आर जमीन अंबादेवी संस्था को निशुल्क में देने के प्रस्ताव को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दे दी गई। यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सभा में यह प्रस्ताव राज्य के राजस्व मंत्री और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने रखा। सरकार के इस निर्णय से सर्वत्र खुशी व्यक्त की जा रही है।
अमरावती जिले के चिखलदरा में करीब साढ़े सात एकड़ जमीन 1975 में महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को पर्यटन की मूलभूत सुविधा को विकसित करने हेतु दी गई थी। लेकिन, यह जमीन लंबे समय से बिना किसी उपयोग के वैसे ही पड़ी थी।
संस्थान ने की थी मांग
इस बीच गत अनेक वर्षों से अंबादेवी संस्थान, अमरावती द्वारा चिखलदरा में देवी पॉइंट और विराट देवी देवस्थान का संचालन सफलतापूर्वक संभाल जा रहा है। संस्थान ने इन दोनों मंदिरों के और विस्तार के लिए सरकार से जमीन की मांग की थी। अब टूरिज्म कॉर्पोरेशन से 3 एकड़ 8 आर जमीन सरकार के पास जमा की जाएगी और अंबादेवी संस्थान को बगैर कोई शुल्क में दी जाएगी। यह जमीन ऑक्यूपेंट क्लास-2 के तौर पर दी जाएगी, और इसका इस्तेमाल धार्मिक कामों के लिए करना जरूरी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
नागपुर में चोरों के हौसले बुलंद: विधायक संजय मेश्राम के बंगले में सेंधमारी; बैंक में धराया गया चोर
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
नांदेड़ से मुंबई तक बढ़ी रेल कनेक्टिविटी, अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लॉन्च की नई ट्रेनें
यह भी पढ़ें:- 2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश
भक्तों को होगा लाभ
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इस फैसले से चिखलदरा स्थित मंदिर में भक्तों के लिए अच्छे दर्जे की सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, इससे चिखलदरा में आने वाले पर्यटकों में आकर्षण के साथ सुविधा भी बढ़ेगी। विश्वास है कि अंबा देवी संस्थान के माध्यम से इस पवित्र भूमि का कायापलट होगा।
