Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मांतरण का आरोप: अमरावती में केरल के पादरी समेत 8 लोग गिरफ्तार

Maharashtra Religious Conversion:अमरावती में धर्मांतरण के प्रयास को लेकर केरल के पादरी समेत आठ लोग गिरफ्तार किए गए, आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 31, 2025 | 08:55 PM

Maharashtra Religious Conversion:अमरावती में धर्मांतरण (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Priest Arrest: महाराष्ट्र के अमरावती जिले की पुलिस ने लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए पैसे देने की पेशकश करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में आठ लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में केरल निवासी एक पादरी और चार महिलाएं शामिल हैं। अमरावती से 80 किलोमीटर दूर वरुड के निवासी लक्ष्मण शेडे ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पांच-छह लोग 30 दिसंबर को स्थानीय निवासी रीतेश बोंडरे के घर आए और उनके घर के सामने पंडाल लगा दिया। सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति गांव के लोगों को ईसाई धर्म के बारे में उपदेश देने लगा और धर्मांतरण के लिए पैसे का लालच दिया।

मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों की पहचान बोंडरे, आनंदकुमार कर्री, सुधीर विलियम, विक्रम सांडे और चार महिलाओं के रूप में की। केरल का निवासी विलियम एक पादरी है। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें जमानत दे दी। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े: टाइगर रिजर्व्स हाउसफुल! विदर्भ के जंगलों में 3000 से अधिक सैलानी करेंगे बाघों का दीदार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह घटना ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के चिंताजनक चलन को उजागर करती है और संवैधानिक स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra amravati religious conversion arrest 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Crime News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मीरा-भायंदर में उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी महापौर बनाने का प्रयास करेंगे: कृपाशंकर सिंह

2

महाराष्ट्र किडनी गिरोह जांच: दो डॉक्टरों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस दिल्ली, तमिलनाडु रवाना

3

Mumbai News: ठाकरे बंधु, पवार चाचा-भतीजा के बाद आंबेडकर बंधु भी होंगे एकजुट!

4

सिडको में महाभारत! सीमा हिरे बनाम सुधाकर बडगुजर, एबी फॉर्म को लेकर राजनीतिक जंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.