-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Irwin Hospital Waterlogging Amravati Mp Balwant Wankhede Inspection
इर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
Irwin Hospital Waterlogging: अमरावती के इर्विन जिला सामान्य अस्पताल में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सांसद बलवंत वानखेड़े ने अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई।

Balwant Wankhede (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Irwin Hospital Amravati: बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने अमरावती के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र इर्विन जिला सामान्य अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल के ओपीडी, सीटी स्कैन विभाग, पर्ची काउंटर, पुलिस चौकी तथा विभिन्न वार्डों में बारिश का पानी घुसने से मरीजों, डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता की जानकारी मिलते ही अमरावती लोकसभा क्षेत्र के सांसद बलवंत वानखेड़े ने गुरुवार को अस्पताल का आकस्मिक दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में जलनिकासी व्यवस्था की बदहाल स्थिति, चोक नालियां, महानगरपालिका के कमजोर मानसून नियोजन तथा विभागों के बीच समन्वय की कमी पर तीखी नाराजगी जताई।
अमरावती के इर्विन अस्पताल में बारिश का पानी घुसा
मरीजों की सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं सांसद वानखेड़े ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सुरक्षा और स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला शल्य चिकित्सक, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महानगरपालिका के अधिकारियों को तत्काल सभी नालों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और अस्पताल परिसर को पूरी तरह स्वच्छ करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
ये भी पढे़: नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर
सांसद ने किया आकस्मिक निरीक्षण
बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनरेटर व्यवस्था भी प्रभावित होने पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई तथा जनरेटर स्थल पर तत्काल शेड निर्माण और आंतररुग्ण विभाग के नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। सांसद ने कहा कि इर्विन अस्पताल गरीबों का सबसे बड़ा सहारा है और यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Irwin hospital waterlogging amravati mp balwant wankhede inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 06:12 PM‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMइर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 25, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM












