

Guruwar Ko Karein Haldi Upay: भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला हल्दी हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। कोई भी पूजा-पाठ हल्दी के बिना पूरा नहीं होता हैं।आयुर्वेद में हल्दी को औषधि बताया गया हैं। हल्दी भगवान विष्णु को बेहद प्रिय भी है इसलिए गुरुवार के दिन इससे जुड़े कुछ उपाय ज्यादा असरदार माने जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में हल्दी के ये उपाय ना सिर्फ भाग्य चमकाते हैं बल्कि आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करते हैं। इन उपायों से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं। आइए जानते है हल्दी से जुड़े इन टोटकों के बारे में -
गुरुवार के दिन हल्दी के गांठ का उपाय करें। हल्दी के गांठों का माला बनाएं और गणेश जी को अर्पित कर दें। ज्योतिषयों के अनुसार, ऐसा करने से सारे काम बनते हैं।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर उसकी पोटली बनाकर तिजोरी में रखने से धन की आवक बढ़ती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
गुरुवार को विष्णु जी और मां लक्ष्मी दोनों की विधि अनुसार पूजा करें। पूजा में चने की दाल और हल्दी चढ़ाएं. आर्थित समस्याएं दूर होंगी।
गुरुवार के दिन हल्दी के गांठ की माला को पहले गंगाजल से शुद्ध करें और इसे विष्णु जी के चरण में चढ़ा दें. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को पीली सामग्री जैसे चने की दाल, पीले कपड़े, बेसन के लड्डू और खासकर गांठ वाली हल्दी का योग्य ब्राह्मण को दान करें। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे ।
घर से बाहर निकलने से पहले गणेश जी को हल्दी का टीका लगाएं और फिर उसी टीके को अपने माथे पर लगाएं. काम बनेंगे. करियर में तरक्की होगी ।