-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Good Response From Passengers Dev Darshan From Lalpari And Tour To Tourist Places
लालपरी से देवदर्शन और पर्यटन क्षेत्रों की सैर, यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद
- Written By: आंचल लोखंडे
Lalpari: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (लालपरी) ने यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के लिए अभिनव देवदर्शन व पर्यटन पैकेज की घोषणा की है।अमरावती विभाग के अंतर्गत यह योजना जुलाई 2025 से शुरू की गई थी।

लालपरी से देवदर्शन और पर्यटन क्षेत्रों की सैर, यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati District: ‘यात्रियों की सेवा के लिए’ इस ध्येय वाक्य के साथ निरंतर सेवा देने वाली महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (लालपरी) ने यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के लिए अभिनव देवदर्शन व पर्यटन पैकेज की घोषणा की है। अमरावती विभाग के अंतर्गत यह योजना जुलाई 2025 से शुरू की गई थी। अब तक विभाग ने कुल 67 पैकेज टूर सफलतापूर्वक संचालित किए। जिससे विभाग की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी सफलता को देखते हुए पैकेज टूर योजना लागू की जा रही है।
किसी गांव के कम से कम 40 यात्रियों का समूह बने तो उनके गांव से ही बस उपलब्ध होगी। यात्रियों को गंतव्य स्थल पर पर्याप्त समय दिया जाएगा और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। सस्ती टिकट दरों के साथ सभी रियायतें लागू रहेगी। जिसमें महिलाओं के लिए 50% छूट, वरिष्ठ नागरिकों को 50% और अमृत वरिष्ठ नागरिकों को 100% छूट दी जाएंगी। हाल ही में जिला भर में 55 नई लालपरी बसें शामिल की गई हैं, जिन्हें प्राथमिकता से इस पैकेज में लगाया जाएगा। स्वच्छ व आरामदायक बसें, सुरक्षित यात्रा और उचित किराया यात्रियों को आकर्षित कर रहा है।
एमएसआरटीसी अमरावती विभाग की पहल
विशेषकर नवरात्र के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अमरावती शहर आना चाहती हैं, परंतु महंगा सफर और सुरक्षा की चिंता बाधा बनती है। ऐसे में यह योजना उनके लिए वरदान साबित होगी। दर्यापुर, परतवाडा, धारणी, चिखलदरा, अंजनगांव सुर्जी और वरुड से महिला समूहों की मांग पर अमरावती दर्शन बस चलाई जाएगी। इसी प्रकार गुरुवार को गजानन भक्तों की बढ़ती मांग के अनुसार शेगांव दर्शन बस की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को 4–5 घंटे दर्शन के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा और उसी दिन सुरक्षित वापसी कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ये भी पढ़े: छात्रों को नहीं मिल रहा अंडा और केला, अभिभावकों ने पूछा- कब मिलेगा पौष्टिक आहार योजना का लाभ
लालपरी को आर्थिक बल मिलेगा
विभाग नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने कहा कि बुधवार को मोर्शी से 4, दर्यापुर से एक ऐसी पांच गाडियां माहुर के लिए बुक हो गई है। वहीं मंगलवार को मोर्शी से माहुर व दर्यापुर से शेगांव के लिए बस भेजी गई। महामंडल के इस उपक्रम को नागरिकों ने अच्छा प्रतिसाद देना चाहिए। जिससे उनके हक की लालपरी को आर्थिक रूप से और मजबूती मिलेगी।
Good response from passengers dev darshan from lalpari and tour to tourist places
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














