- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Emphasis On Road Improvement And Cleanliness Drive
सड़क सुधार और स्वच्छता अभियान पर जोर, कुरील ने सभापति व ढोके ने उपसभापति का संभाला पदभार
अमरावती में सड़क सुधार और स्वच्छता अभियान को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया पदभार, नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन।

Amravati Municipal Corporation: अमरावती मनपा की शहर सुधार समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हुआ. राधा राजू कुरील ने सभापति और सुमती विजय ढोके ने उपसभापति के रूप में अपना पदभार स्वीकार किया.
सभापति राधा कुरील ने शहर के सर्वांगीण विकास पर जोर देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहर की सड़कों में सुधार, स्वच्छता अभियान को गति देना और नागरिकों को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना होगी. वहीं उपसभापति सुमती ढोके ने प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया.
फोटो सुधार समितिकार्यक्रम के दौरान उपमहापौर सचिन भेंडे एवं अन्य अतिथियों ने सभापति राधा कुरील और उपसभापति सुमती ढोके का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस अवसर पर महानगरपालिका के पदाधिकारी, नगरसेवक और विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य किरण महल्ले, किरण पातुरकर, सदन के नेता चेतन गावंडे, गुट नेता राजेंद्र तायडे, शिक्षा समिति सभापति प्रीति रेवणे, उपसभापति वंदना मडघे, पार्षद आशीष अतकरे, बंडू हिवसे, दीपक सम्राट, संजय गव्हाले, संजय शिरभाते, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Emphasis on road improvement and cleanliness drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













