Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कारंजा से अमरावती तक फैला ड्रग्स का जाल; DRI की 3 टीमों ने घेरा जीएसटी भवन, हुआ बड़ा खुलासा

MD Drugs Seized: अमरावती में DRI का बड़ा खुलासा। ₹8 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, नागपुर की टीम ने फ्लैट पर मारा छापा। स्थानीय पुलिस को नहीं थी भनक। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 02, 2026 | 01:09 PM

अमरावती जीएसटी भवन (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Drugs Smuggling Maharashtra: अमरावती में गाडगेनगर थाना क्षेत्र के नवसारी परिसर के एक फ्लैट पर डीआरआई टीम ने रविवार को दोपहर में छापामार कार्रवाई की। टीम ने 5 किलो एमडी पकड़ने की जानकारी है जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मामले की जांच डीआरआई की तीन टीमें कर रही है। जब्त माल को नवसारी परिसर के जीएसटी भवन में ले जाया गया है। जहां उक्त दोनों टीम जांच कर रही है। वहीं तीसरी टीम ड्रग्स तस्करों की तलाश में रहने की बात सामने आई है। देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

जब्त एमडी जीएसटी भवन में सुरक्षित

सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2025 में कारंजा में डीआरआई टीम ने एक कारखाने पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर एमडी जब्त की थी। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और अन्य माल सहित करोड़ों का माल जब्त किया था। इसी टीम ने रविवार को अमरावती में छापा मारा है। इसी कार्रवाई के तार अमरावती से जुड़े रहने से नागपुर की डीआरआई टीम अमरावती पहुंची।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में MIM का होगा राज? स्थायी समिति चुनाव में भाजपा और एमआईएम के बीच पक रही सियासी खिचड़ी

1 रुपये बीमा के बावजूद भंडारा में फसल बीमा फ्लॉप, आंकड़ों ने खोली पोल; सिर्फ 1,091 किसान शामिल

Pune Porsche Case में सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को इस शर्त पर दी जमानत, माता-पिता को लगाई फटकार

भंडारा में अमृत योजना से युवाओं को राहत, 15 लाख के कर्ज पर ब्याज वापसी; स्वरोजगार को बढ़ावा

जहां गाडगेनगर थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स जब्त किया गया है। उक्त ड्रग्स को अधिकारी कर्मियों ने जीएसटी भवन में रखा गया है। यह ड्रग्स किसका है, और कहां से आया है, इस पूरे मामले की जांच नागपुर डीआरआई की टीम कर रही है। इस मामले में काफी खामोशी बरती जा रही है, कोई भी अधिकारी बात नहीं कर रहा है।

अमरावती पुलिस को नहीं थी खबर

अमरावती पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि शहर में नागपुर की डीआरआई टीम इतनी बड़ी मात्रा में एमडी जब्त करने के लिए छापा मार रही है। इतनी बड़े पैमाने पर अमरावती में एमडी का कारोबार चलना, जबकि स्थानीय पुलिस को इसकी खबर नहीं होना, आश्चर्यजनक है।

ड्रग्स तस्करों की तलाश में जुटा दल

जानकारी यह भी है कि नागपुर से आई डीआरआई की तीन टीमों में से एक टीम ड्रग्स तस्करों की तलाश में जुट गई है। वहीं दो टीम जीएसटी भवन में अभी भी तैनात है। इस परिसर में किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी जीएसटी भवन पहुंचकर जांच में जुटी है। देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी है।

बड़ी मछलियों के नाम उजागर होने की संभावना

शहर अपराध शाखा द्वारा अनेक बार एमडी तस्करों पर लगाम कसी गई। लेकिन पुलिस के हाथ सिर्फ छोटी मछलियां ही हाथ लगी थी। एमडी तस्करी में लिप्त बड़ी मछलियां आज तक हाथ नहीं लग पाई थी। डीआरआई टीम द्वारा रविवार को मारे गए छापे से अब ड्रग्स तस्करी में लिप्त बड़ी मछलियों के नाम और गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीआरआई दल का नवसारी में छापा पड़ने की जानकारी मिलते ही शहर अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन यह जांच गोपनीय बताई गई। अपराध शाखा के अधिकारी व कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई जिससे पुलिस ने भी कार्रवाई में इंटरफेअर नहीं किया।

Dri raid amravati md drugs seized nagpur team investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 01:09 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Amravati Crime
  • Crime
  • Drugs Smuggling
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.