अमरावती में भीषण हादसा: रिद्धपुर रेलवे पुल से गिरा भारी लोहा, युवक की मौके पर मौत, एक घायल, मचा बवाल
Riddhapur Railway Bridge Accident: रिद्धपुर रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा! निर्माणाधीन पुल की लोहे की प्लेट गिरने से युवक की मौत। सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर ग्रामीणों का हंगामा।
- Written By: प्रिया जैस
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य-नवभारत)
Amravati Railway Contractor Negligence: राष्ट्रीय समस्या बन चुके एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण जिले में एक युवक की जान चली गई। जहां जिले भर में एलपीजी की किल्लत के कारण ग्रामीण भागों के नागरिकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वही सिलेंडर एजेंसी की ओर जाते समय निर्माणाधीन रेल्वे पुल की एक भारी भरकम लोहे की प्लेट गिर जाने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त ईश्वर भुरभुरे( 45,दाभेरी) के रुप में हुई है। वही गंभीर जख्मी युवक का नाम प्रभु वानखड़े (35) बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिध्दपुर रेलवे-स्टेशन पर पिछले तीन वर्षों से करोडों रूपयों की लागत से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरु है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचने को है। बुधवार को ब्रिज के कांक्रीटीकरण के लिए सेंटरिंग बांधा जा रहा था।
गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे भाई
ऐसे में समीपस्थ ग्राम दाभेरी का युवक ईश्वर भुरभुरे अपने मित्र प्रभु के साथ मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर चांदूर बाजार की ओर जा रहा था, ईश्वर सिलेंडर लेकर पीछे बैठा था और उसका मित्र प्रभु मोटरसाइकिल चला रहा था। ब्रिज के नीचे से गुजरते समय अचानक करीब एक क्विंटल वजन की लोहे की प्लेट ईश्वर भुरभुरे के सिर पर गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
जख्मी हालत में उसे चांदूर बाजार ग्रामीण अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि ईश्वर को एक बेटा है और उसकी पत्नी विगत 10 वर्षों से अपने अमरावती स्थित मायके में रहती है।
ग्रामीणों में आक्रोश
ईश्वर भुरभुरे की मौत की खबर सुनते ही दाभेरी ग्राम वासियों ने अस्पताल पहुंच कर संबंधित सुपरवाइजर पर अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लेने की मांग की। थानेदार ईश्वर वर्गे, वैभव घोगरे ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें – नागपुर में 3 हफ्ते के भीतर हटेंगे अवैध बूचड़खाने, NIT को मिला सख्त आदेश, हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
शव रखकर चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर हंगामा
मृतक ईश्वर भुरभुरे के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घटनास्थल पर पुल के नीचे रखकर चक्का जाम किया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को शांत किया और मामला दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि आगे कार्रवाई और मुआवजा प्रक्रिया हो सके।
ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम (सौजन्य-नवभारत)
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के समय मृतक के सिर पर पुल से लोहे का भारी टुकड़ा गिरा था। आरोप है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय घटनास्थल छोड़ दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर शिरखेड थाना पुलिस और रेलवे पुलिस बल तैनात रहा।
सुरक्षा का नहीं रखा जा रहा ध्यान
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार निर्माण कार्य करते समय प्रत्येक श्रमिक के लिए हेलमेट, और निर्माण कार्य चल रहे ब्रिज के नीच सुरक्षा के मद्देनजर “सेफ्टी नेट “का उपयोग किया जाना चाहिए ताकि श्रमिक या सामग्री गिरने से बचा जा सके और निर्माण कार्य क्षेत्र में सावधानी बोर्ड भी लगाना जरुरी होता है, लेकिन इस चल रहे निर्माण कार्य पर सावधानी के लिए कोई इंतजाम नही किया गया।
संबंधित सुपरवाइजर को इस संबंध में ग्रामवासियों ने कई बार सूचित करने पर भी कोई ध्यान नही दिया गया। जाने से बुधवार को यह घटना घटी, जिसके कारण नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।
