Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवलापार: तेंदूपत्ता सीजन में नियमों की धज्जियां, बच्चों से कराई जा रही मजदूरी; ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

  • Author By Naresh Maneshwar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Forest Division News: देवलापार और आसपास के वन क्षेत्रों में बाल मजदूरी के मामलों ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। तेंदूपत्ता सीजन के दौरान करवाही, छवारी, गोरेघाट और देवलापार क्षेत्र के जंगलों में कटाई-छंटाई के काम में बड़ी संख्या में बच्चों से मजदूरी कराए जाने के आरोप सामने आए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा लागू बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2016 के बावजूद ठेकेदार खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कानून के तहत नाबालिगों से काम करवाने पर 6 महीने से 2 साल तक की सजा का प्रावधान है, फिर भी ग्रामीण इलाकों में यह अवैध प्रथा जारी है।

वन विभाग, नागपुर के उपवनसंरक्षक द्वारा 9 मार्च 2026 को जारी पत्र और 10 मार्च को देवलापार के वन अधिकारियों द्वारा संबंधित ठेकेदार सुगनामल लालचंद (वडनेरा, जिला अमरावती) को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रूनिंग और कॉपीसिंग कार्य में बाल मजदूरों का उपयोग न किया जाए। इसके बावजूद ठेकेदार पर बड़े पैमाने पर बच्चों से काम लेने के आरोप लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग

केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश

वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला

स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेका तत्काल रद्द करने की मांग की है।

मैनेजर की आनाकानी

इस संबंध में ठेकेदार के मैनेजर मेश्राम से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।

Deolapar forest child labor tendu patta season contractor violations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 05:59 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Forest Department
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.