Amravati News: अंजनगांव सुर्जी तहसील में पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव आया है. बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं असमय बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. दोपहर लगभग 4 बजे वनोजा क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. देर रात भी आंधीतूफान के साथ बारिश हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है.
तहसील के कई किसानों की कढ़ाई के लिए तैयार फसलें जैसे प्याज, गेहूं और चना प्रभावित हुई हैं. खेतों में निकाला गया प्याज भी बारिश के कारण भीगकर खराब होने की स्थिति में है. लगातार बारिश की संभावना के चलते किसान दहशत में हैं और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है.
सफेद प्याज के लिए प्रसिद्ध है अंजनगांव सुर्जी अंजनगांव सुर्जी क्षेत्र का सफेद प्याज दूरदूर तक प्रसिद्ध है और इसकी मांग भी अधिक रहती है.हर साल मार्च से अप्रैल के बीच प्याज की कटाई होती है, लेकिन इस बार मौसम के बदलाव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. बारिश की आशंका के चलते व्यापारियों ने भी प्याज के दाम कम कर दिए हैं.
जहां पहले प्याज का भाव लगभग 1500 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं अब यह घटकर करीब 850 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गया है.यह किसानों के लिए बड़ी आर्थिक क्षति मानी जा रही है. जिले में सफेद प्याज पर प्रक्रिया उद्योग की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है. चना को कम दाम चना फसल को इस वर्ष पहले ही कम दाम मिल रहे हैं, वहीं कटाई का खर्च भी बढ़ गया है. पिछले वर्ष जहां एक एकड़ में कटाई का खर्च 2000 रुपये था, वह इस वर्ष बढ़कर 3000 रुपये हो गया है.
ऊपर से ओलावृष्टि के कारण चने की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे भारी नुकसान हुआ है. चंदन गायगोले, वनोजा फोटो चंदन गायगोले शीघ्र मुआवजा दें प्रशासन इस वर्ष प्याज की खेती में पहले से ही अधिक खर्च हो चुका है.साथ ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बाजार भाव में गिरावट आई है.
ऐसे में वनोजा और सातेगांव क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि और बारिश से प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है. प्रशासन से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाना चाहिए.