- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chikhaldara Wild Buffalo Attack Farmer Injured Melghat Amravati
मेलघाट के बिच्छूखेडा में रानगवा का हमला, खेत में काम कर रहे किसान को मारी टक्कर
Chikhaldara Wild Buffalo Attack:अमरावती जिले के चिखलदरा तहसील के बिच्छूखेडा गांव के पास खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली भैंसे ने हमला कर दिया।

Melghat Wildlife Conflict: मेलघाट क्षेत्र के चिखलदरा तहसील में वन्यजीवों का बढ़ता उत्पात एक बार फिर खतरनाक साबित हुआ है. बिच्छूखेडा गांव के पास खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय किसान पर जंगली भैंसे रानगवा ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, सजुलाल हीरा जामुनकर 55 सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी घात लगाकर जंगली भैंसे ने उन पर जोरदार हमला कर दिया.
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उन्हें अचलपुर उपजिला अस्पताल और वहां से अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की.
फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही चिखलदरा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वन विभाग आसपास के क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है. इस घटना के बाद बिच्छूखेडा क्षेत्र में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन्यजीवों के नियंत्रण और घायल किसान को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
सम्बंधित ख़बरें
मैं निर्दोष हूं…झिरवल ने फोन पर दी सुनेत्रा को सफाई, करुणा ने लगाया धनंजय पर साजिश रचने का आरोप
मनपा पर हुई धनवर्षा ! ठाणेकरों ने दिया 878 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्रॉपर्टी टैक्स
मध्य रेल का “जीरो स्क्रैप मिशन”, बिक्री से हुई 459.52 करोड़ की आय
‘यात्री ऐप’ से लोकल ट्रेनों की रीयल टाइम जानकारी, मध्य रेल के साथ साझेदारी का विस्तार
Chikhaldara wild buffalo attack farmer injured melghat amravati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JEE Main 2026: कल से शुरू हो रही है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियम और निर्देश
Apr 01, 2026 | 08:48 PMरोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत
Apr 01, 2026 | 08:41 PMExplainer: क्या ट्रंप क्यूबा में ‘वेनेजुएला मॉडल’ दोहराना चाहते हैं? जानिए अमेरिका का पूरा प्लान
Apr 01, 2026 | 08:40 PMऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान
Apr 01, 2026 | 08:37 PMमैं निर्दोष हूं…झिरवल ने फोन पर दी सुनेत्रा को सफाई, करुणा ने लगाया धनंजय पर साजिश रचने का आरोप
Apr 01, 2026 | 08:33 PMIncome Tax: आज से लागू हुआ नया नियम, सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स छूट में हुए बड़े बदलाव, जानें सबकुछ
Apr 01, 2026 | 08:30 PMसंगीत की दुनिया का मजेदार राज, मन्ना डे को मदन मोहन ने ‘रिश्वत’ देकर बनवाया क्लासिक गाना, जानें पूरी कहानी
Apr 01, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM













