-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Chakkajam For Bus Station In Anjanasingi Thousands Of Citizens Students Protest Road
अंजनसिंगी में बस स्टेशन के लिए चक्काजाम, सड़क पर उतरे हजारों नागरिक और छात्र
- Written By: प्रिया जैस
Amravati News: अंजनसिंगी में बस स्थानक की मांग को लेकर नागरिकों व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में आंदोलन किया। इसमें राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आम जनता ने चक्का जाम आंदोलन किया।

चक्काजाम आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)
Amravati News: अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे डिवीजन जिले के अंजनसिंगी में बस स्थानक की मांग को लेकर नागरिकों व विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में जमा होकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में चक्का जाम आंदोलन किया। जानकारी मिलने पर धामणगांव रेलवे के तहसीलदार अभय घोरपडे, लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारी बकाले, पुलिस निरीक्षक पुलिस स्टेशन कुर्हा के वाकडे, भूमि अभिलेख अधिकारी मौके पहुंचे। सांसद अमर काले और पूर्व विधायक विरेंद्र जगताप ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया।
शिकायतों की अनदेखी
आंदोलन के दौरान बताया गया कि अंजनसिंगी में बस स्टेशन के संदर्भ में बस स्थानक की गलत जगह निर्मित के मुद्दे को लेकर किए गए चक्काजाम आंदोलन के पूर्व स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को बार-बार आगाह करने पर भी कोई सुनवाई न होने से लोगों को अपनी जायज मांग के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। यहां बस स्टेशन न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूली छात्र-छात्राओं, वृद्ध नागरिकों को उठानी पड़ रही है। बारिश तथा ग्रीष्मकाल में तो यह बस स्थानक जी का जंजाल बन जाता है।
जमीन का सर्वेक्षण करने के आदेश
आंदोलन के दौरान नागरिकों ने जल्द से जल्द एक बस स्टेशन बनाने की मांग को उपस्थित अधिकारियों के सामने रखी। मुद्दे की गंभीरता के बाद अधिकारी ने तुरंत जमीन का सर्वेक्षण करने के आदेश दिए। आंदोलन कर्ताओं से चर्चा कर चार दिनों बाद उचित कार्रवाई कर नये बस स्थानक निर्माण शुरू करने के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित
समन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR
ठाणे में निजी एंबुलेंसों पर रेट चार्ट का स्टिकर अनिवार्य, RTO और MNS की पहल से मनमाने किराए पर लगेगी रोक
शालाबाह्य और प्रवासी बच्चों की तलाश के लिए गोंदिया जिले में 15 से 30 जुलाई तक विशेष सर्वेक्षण अभियान
यह भी पढ़ें – ‘हम भी दे देंगे जान’ पोस्टर से सरकार पर निशाना, करोड़ों रुपयों के बकाया बिल, ठेकेदारों ने उठाया सवाल
अब देखना यह है कि प्रशासन इस प्रश्न को कितनी गंभीरता से लेता है। आंदोलन में उबाठा के जिला प्रमुख मनोज कडू, क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के जिला अध्यक्ष, कपिल पडघान, भाकपा तहसील सचिव अशोक काले, सरपंच रुपाली गायकवाड, पूर्व सरपंच केला ठाकरे, विनोद वालके की अगुवाई में अंजनसिंगी के पुरुष, महिला, युवक, युवतियां तथा विद्यार्थी शामिल थे।
Chakkajam for bus station in anjanasingi thousands of citizens students protest road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यह लोकतंत्र की जीत…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब सुधारों की बारी
Jul 25, 2026 | 03:58 PMGondia News: गोंदिया की आंगनवाड़ी सेविकाएं परेशान, नेटवर्क समस्या से ऑनलाइन काम प्रभावित
Jul 25, 2026 | 03:56 PMसमन्वय पोर्टल से साइबर ठगी का भंडाफोड़: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर दर्ज हुई FIR
Jul 25, 2026 | 03:55 PMChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
Jul 25, 2026 | 03:54 PMUPSC CMS Admit Card 2026: कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त को होगी परीक्षा
Jul 25, 2026 | 03:52 PMपरिवार संग लंदन पहुंचे शाहरुख खान, CJP विरोध प्रदर्शन पर चुप्पी को लेकर नेटिजन्स ने उठाए सवाल
Jul 25, 2026 | 03:51 PMCJP ने अपडेट की अपनी डिमांड…सार्वजनिक माफी से लेकर एक करोड़ मुआवजे तक, कहा- देश कर रहा इंतजार
Jul 25, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM












