अमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात, पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Five Railway Overbridges: केंद्र सरकार ने अमरावती और बडनेरा क्षेत्र में 5 नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और ROB-cum-FOB परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
amravati five railway overbridges approved central government
ROB Project (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Railway Overbridge: अमरावती शहर में ट्रैफिक जाम, रेलवे फाटकों पर बारबार होने वाली असुविधा और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक रवि राणा द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार ने अमरावती और बडनेरा क्षेत्र में 5 महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज और आरओबी कम एफओबी परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इस मंजूरी से अमरावती शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ेगा और नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष सहयोग प्रदान किया है।

अमरावतीनरखेड़ रेलवे मार्ग के लिए महत्वपूर्ण पार्वती नगर स्थित शिवलीला मंगल कार्यालय परिसर को राज्य राजमार्ग क्रमांक 200 से जोड़ने वाले मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह पुल अमरावतीनरखेड़ रेलवे मार्ग पर यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। साईं नगर से अकोली रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी दी गई है, जिससे इस क्षेत्र के नागरिकों का दैनिक आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

अमरावती-बडनेरा को बड़ी सौगात

बडनेरा शहर को आंतरिक इंटरनल बाईपास रोड से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह बडनेराअमरावती के बीच बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करेगा। बडनेराअमरावती रेलवे लाइन पर शशि नगर से गोपाल नगर को जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज सह फुटओवर ब्रिज मंजूर किया गया है। इससे वाहनों के साथसाथ पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित रास्ता मिलेगा।

पांच रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

बडनेरा रोड से गोपाल नगर को जोड़ने वाले मार्ग पर एक और ROBcumFOB का निर्माण किया जाएगा, जिससे इस पूरे इलाके में ट्रैफिक का तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा। फाटकों के चक्कर और घंटों के इंतजार से मिलेगी मुक्ति। वर्तमान में अमरावती और बडनेरा क्षेत्र में कई रेलवे फाटकों के कारण दिन में कई बार यातायात ठप हो जाता है। ट्रेनों की बढ़ती संख्या की वजह से नागरिकों, एम्बुलेंस, स्कूली वाहनों, किसानों और व्यापारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

रेलवे फाटकों पर इंतजार होगा खत्म

इन प्रस्तावित पुलों के निर्माण के बाद रेलवे फाटकों पर लगने वाला समय बचेगा, वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, ईंधन की बचत होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। विकास के लिए प्रयास शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए आधुनिक यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी था। केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए इन पांच ओवरब्रिज से शहर की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। बडनेरा विधायक रवि राणा ने कहा कि भविष्य में भी अमरावती के विकास के लिए बड़े प्रोजेक्ट लाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com