व्यापारियों ने किया संसद का विशेष दौरा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित
Amravati News: लोकसभा सांसद रहनेवाले कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में संसद में कैट के व्यापारियों के लिए एक विशेष दौरे का आयोजन किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
कैट व्यापारियों ने किया संसद का विशेष दौरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: नई दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से लोकसभा सांसद रहनेवाले कॉन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में संसद में कैट के व्यापारियों के लिए एक विशेष दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए लगभग 150 प्रमुख व्यापारी नेताओं को नए और पुराने संसद भवन का भ्रमण कराया गया और उन्हें संसद सत्र का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर भी मिला।
इस दौरे का मुख्य आकर्षण तब बना,जब कैट व्यापारियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद परिसर स्थित अपने मीटिंग कक्ष में संबोधित किया।अपने संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि कैट व्यापारियों का देशव्यापी संगठन है, जो पूरे देश में व्यापारियों के लिए कार्य कर रहा है। व्यापारी और व्यापार देश की रीढ़ की हड्डी है। व्यापारी न केवल रोजगार सृजित करता है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
व्यापार देश की रीढ़ की हड्डी
उन्होंने आगे कहा कि बदलते हुए आर्थिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को अपने स्तर को ऊंचा उठाना होगा। हम सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि व्यापारियों को देश और अपने हित मे अब स्वदेशी समान बेचना और खरीदना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापार और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को उनके संज्ञान में लाया जाए, तो वे अधिक से अधिक संसद में चर्चा के लिए लाने का प्रयास करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मंगलसूत्र स्नैचर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1.52 लाख का माल किया बरामद
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति पर चाकू से हमला, अमरावती में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
NEET 2026 को लेकर अमरावती में हाई अलर्ट, 14 परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
ये भी पढ़े: आदिवासी विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जुड़ना जरूरी: संजीवकुमार सलामे
राष्ट्रव्यापी अभियान
इस अवसर पर सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश के व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। हम उनके ‘भारतीय सामान खरीदो और बेचो’ के आह्वान का पूर्ण समर्थन करते हैं और 10 अगस्त से पूरे देश में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान भारत के आर्थिक स्वाभिमान को मजबूत करेगा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस आयोजन में अमरावती से कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्याम शर्मा (रक्तदान) भी शामिल हुए।
व्यापारियों से अभियान में शामिल होने का आव्हान
इस अभियान में ‘मेरे देश का सामान मेरा स्वाभिमान’ में तहसील से लेकर शहर तक सभी व्यापारियों से शामिल होने का आव्हान कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्याम शर्मा, विदर्भ प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कलंत्री, जिलाध्यक्ष गोविंद सोमानी, महिला विंग जिलाध्यक्ष कुंजन वेद ने किया है।
