Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाकाडोंगरी हाईस्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ, गोबरवाही पुलिस की पहल

Nasha Mukti Abhiyan: भंडारा जिले के नाकाडोंगरी स्थित जिला परिषद हाईस्कूल में गोबरवाही पुलिस के सहयोग से जागर नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 05, 2026 | 05:15 PM

जागर नशामुक्ति अभियान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nakadongri High School: जिला परिषद हाईस्कूल, नाकाडोंगरी में 4 अगस्त को गोबरवाही पुलिस थाने के सौजन्य से जागर नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें एक स्वस्थ तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने के फायदों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया।

नशे के दुष्परिणामों की दी पुलिस ने जानकारी

इस आयोजन में गोबरवाही थाना प्रभारी शरद शेवाले, पूर्वा उईके, यातायात पुलिस धुर्वे, पवन कन्हेरकर, पुलिस पाटिल रश्मी गोंडाने, स्कूल के प्राचार्य के. एस. इनमुलवार, शिक्षक गोपाल राठोड़, शिक्षिका दीपिका टिले, सुश्री गेडाम और सुश्री गौपाले सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?

हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल

‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष

Washim News: वाशिम में ओबीसी मंडल यात्रा का भव्य स्वागत, जाति आधारित जनगणना की मांग तेज

ये भी पढ़े: Gadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त

छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथसाथ अच्छे संस्कार, अनुशासन अपनाने और नशे की लत से दूर रहकर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने का मार्गदर्शन दिया।

Nakadongri school nasha mukti awareness campaign bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 04:15 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Drug Pills
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.