-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Important For Tribal Students To Join Mainstream Said Sanjeev Kumar Salame
आदिवासी विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जुड़ना जरूरी: संजीवकुमार सलामे
- Written By: आंचल लोखंडे
Tribal Student: ऑल इंडिया आदिवासी एम्प्लॉईज फेडरेशन द्वारा आयोजित आदिवासी विद्यार्थी सुसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आदिवासी विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जुड़ना जरूरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अकोला: आदिवासी शब्द संस्कृत के आदि (मूल) और वासी (रहने वाले) से बना है, जिसका अर्थ है मूल निवासी। इसी संदर्भ में डॉ.पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षण संचालनालय के प्रमुख संपादक तथा आदिवासी समाज के अभ्यासक प्रा. संजीवकुमार सलामे ने कहा कि आदिवासी समाज को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिए गए शैक्षणिक और सामाजिक आरक्षण का सकारात्मक लाभ लेकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।
यह विचार उन्होंने ऑल इंडिया आदिवासी एम्प्लॉईज फेडरेशन द्वारा आयोजित आदिवासी विद्यार्थी सुसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम कृषक भवन, अकोला में हुआ, जिसमें प्रा.सलामे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि जमाती शब्द सामाजिक इकाई के लिए और आदिवासी शब्द मूल निवासियों के लिए प्रयुक्त होता है।
आदिवासी विद्यार्थियों से साधा संवाद
महाराष्ट्र की आदिवासी जमातों पर उन्होंने गहन विवेचन करते हुए युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर योजना और सफल जीवन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उनके विचारों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा। जिला संगठक राजू मसराम ने कहा कि संगठित समाज ही क्रांति ला सकता है। उन्होंने सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का संदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
छठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
ये भी पढ़े: मंत्री बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोले- बचे-खुचे कार्यकर्ताओं को संभालो
ऑल इंडिया आदिवासी एम्प्लॉईज फेडरेशन का उपक्रम
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुरेश मडावी ने की। उन्होंने संगठन की कार्यशैली बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए फेडरेशन हमेशा साथ है। उन्होंने प्रा.सलामे के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। विचारमंच पर जिला संगठक राजू मसराम, जिला प्रतिनिधि रामकृष्ण टेकाम, जिला सलाहकार रमेश टेकाम उपस्थित थे।
फिर से जुड़ीं नई-पुरानी पहचानें
चंद्रपुर, गडचिरोली, यवतमाल और वर्धा जिलों के कृषि क्षेत्र से जुड़े आदिवासी विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारकों की स्मृति को नमन कर हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और अतिथियों का परिचय हुआ, जिससे नई-पुरानी पहचानें फिर से जुड़ीं। सफलतार्थ विद्यार्थी प्रतिनिधि पार्थ कोरवते, आदर्श दुर्वे, प्रणय सलामे, आदर्श कंगाले, सुजल मडावी, वैष्णवी ताराम, सृष्टी नराते, तेजस्विनी आतला, त्रिवेणी मडावी, कल्याणी उईके आदि ने विशेष परिश्रम किए। संचालन कुंदन पेंदोरे ने और आभार प्रदर्शन प्रणय सलामे ने किया।
Important for tribal students to join mainstream said sanjeev kumar salame
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














