अमरावती में एक साथ उठे 4 दोस्तों के जनाजे, ट्रक ने खिलौने की तरह पिचका दी कार, 3 की हालत नाजुक
Amravati Road Accident: अमरावती-अकोला हाईवे पर भीषण हादसा! चाय पीकर लौट रहे बडनेरा के 4 दोस्तों की मौत, 3 घायल। अनियंत्रित ट्रक ने स्विफ्ट कार के उड़ाए परखच्चे।
- Written By: प्रिया जैस
अमरावती सड़क हादसे में कार का बुरा हाल (सौजन्य-नवभारत)
Amravati-Akola Highway Accident: सोमवार की वह काली रात अमरावती-अकोला राजमार्ग पर काल बनकर उतरी। बडनेरा की जूनी बस्ती के 7 दोस्त, जो चंद लम्हे पहले तक अपनी दोस्ती और भविष्य के सपनों की बातें कर रहे थे, उन्हें क्या पता था कि नियति ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा है। बेलोरा हवाई अड्डा क्षेत्र में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी खुशियों को ऐसी टक्कर मारी कि चार घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए।
ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर
पुलिस सूत्रों के अनुसार बडनेरा जूनी बस्ती के सात जिगरी दोस्त रोज की तरह सोमवार रात भी अपनी पुरानी आदत के मुताबिक बेलोरा स्थित ‘सलीम चायवाला’ की दुकान पर पहुंचे थे। गरमा-गरम चाय की चुस्कियां, दोस्तों का साथ और ठंडी हवाओं के बीच हंसी-मजाक का दौर चल रहा था।
आधी रात के करीब 1 बजे जब वे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (क्र.एमएच 04/जेबी 3369) में सवार होकर घर वापसी के लिए निकले, तो अमरावती-अकोला हाईवे के अकोला नाका के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की मजबूत कार खिलौने की तरह पिचक गई और एक पेड़ से जा टकराई।
सम्बंधित ख़बरें
मातम में बदलीं शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से योगेश मालवीय ने सूखे बोरवेल को दिया नया जीवन, मेलघाट बना प्रेरणा
हरियाणा के जींद में बड़ा सड़क हादसा! खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौके पर ही मौत
कार के परखच्चे उड़े
हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि कार के परखच्चे उड़ चुके थे। चीख-पुकार और खून से लथपथ युवाओं को देख राहगीरों की रूह कांप गई। इस हादसे में मोहम्मद तल्हा मोहम्मद अनिस (22), मोहम्मद अनस मोहम्मद सईद (22), अब्दुल अवेज मोहम्मद अकील (26) व मोहम्मद अनवेज अब्दुल सलीम (22, सभी जूनी बस्ती, बडनेरा, अमरावती निवासी) की मौत हो गई। वहीं हिजाहत अशर इर्शाद अहमद (22), मोहम्मद अनस मोहम्मद अनिस (20), मोहम्मद हुजिफा मोहम्मद अरिफ (20) घायल हो गए।
हादसे में चार दोस्तों की मौत (सौजन्य-नवभारत)
यह भी पढ़ें – 8 डेटोनेटर थे पूरी तरह फिट! जरा सी चूक और मलबे में तब्दील हो जाता दोसर भवन चौक; पढ़ें खौफनाक रिपोर्ट
ट्रक चालक की तलाश
हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बडनेरा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
एक साथ उठीं चार अर्थियां, हर आंख नम
सोमवार की दोपहर जब चारों दोस्तों के पार्थिव शरीर जूनी बस्ती पहुंचे, तो पूरा इलाका चीख-पुकार से दहल उठा। किसी ने अपना जवान बेटा खोया, तो किसी ने अपना भाई। सोमवार की रात 9 बजे जब एक साथ चार जनाजे निकले, तो पथराई आंखों वाले हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
