Amravati News: बडनेरा-अमरावती मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज तैयार, सड़क सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
Chaman Nagar Chowk: अमरावती के बडनेरा स्थित चमन नगर चौराहे पर 60 फीट लंबा स्टील फुट ओवर ब्रिज सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
Foot Over Bridge (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Badnera Foot Over Bridge: वर्षों से दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वाले बडनेरा-अमरावती मुख्य मार्ग स्थित जुनी बस्ती के चमन नगर चौराहे पर आखिरकार सुरक्षा का नया अध्याय जुड़ गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक और हैवी क्रेन की सहायता से करीब 60 फीट लंबे स्टील फुट ओवर ब्रिज को सफलतापूर्वक उसके निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया।
जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस प्रकार का पहला ऐतिहासिक निर्माण कार्य होने से यह पूरी प्रक्रिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। ब्रिज की स्थापना के लिए रात 11 बजे से मुख्य मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। इस दौरान वाहनों को चमन नगर चौराहे से इस्लामी चौक होते हुए अलमास गेट की ओर मोड़ा गया।
पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित राह
संकरे वैकल्पिक मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 12 बजे से शुरू हुआ इंस्टॉलेशन अभियान लगभग ढाई घंटे तक चला। उपविभागीय अभियंता विनोद बोरसे के नेतृत्व में बड़ी और छोटी हैवी क्रेन की मदद से स्टील संरचना को उठाकर द दोनों पिलरों पर सटीकता से स्थापित किया गया। करीब 100 फीट की ऊंचाई तक हवा में उठते ब्रिज को देखने के लिए सैकड़ों नागरिक रातभर मौके पर डटे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
Visapur Fort Landslide: विसापुर किले के नीचे जमींदोज हुआ पाठण गांव, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक
चमन नगर चौराहे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को देखते हुए स्थानीय नागरिक लंबे समय से फुट ओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग की टीम, ठेकेदार और मजदूरों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान बडनेरा पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, केंद्रीय विद्यालय में जल्द शुरू होंगे प्रवेश
सड़क पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें नागरिक
उपविभागीय अभियंता लोनिवि विनोद बोरसे ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और किसी भी नागरिक की जान जोखिम में न पड़े नागरिक सड़क पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें, ताकि भविष्य में सड़क
क्यों जरूरी था यह ब्रिज
- चमन नगर चौराहा दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा है।
- पिछले कई वर्षों में यहां अनेक सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।
- स्थानीय नागरिक लगातार फुट ओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे।
- ब्रिज शुरू होने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन का विकल्प मिलेगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
