-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bachchu Kadus Indefinite Hunger Strike Begins
“अब चाहे मेरी अर्थी उठे, लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा”, बच्चू कडू का किसानों की समस्याओं के लिए बेमियादी अन्नत्याग आंदोलन
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले में रविवार को किसानों और खेत मज़दूरों की समस्याओं को लेकर एक नया जनांदोलन शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई प्रहार जनशक्ती पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक बच्चू कडू कर रहे हैं।

बच्चू कडू का किसानों की समस्याओं के लिए बेमियादी अन्नत्याग आंदोलन शुरू। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले में रविवार को किसानों और खेत मज़दूरों की समस्याओं को लेकर एक नया जनांदोलन शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई प्रहार जनशक्ती पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक बच्चू कडू कर रहे हैं। उन्होंने हजारों समर्थकों की उपस्थिति में गुरुकुंज, मोझरी में बेमियादी अन्नत्याग आंदोलन की शुरुआत करते हुए राज्य सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया।
बच्चू कडू ने मंच से भावुक होते हुए कहा, “अब चाहे मेरी शवयात्रा ही क्यों न निकले, पर जब तक किसानों और खेत मजदूरों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक यह आंदोलन बंद नहीं होगा। हम किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।” यह आंदोलन केवल एक भूख हड़ताल नहीं, बल्कि राज्य के उन किसानों और खेत मजदूरों के लिए आवाज़ है जो लंबे समय से सरकारी वादाखिलाफी का शिकार हो रहे हैं। बच्चू कडू ने स्पष्ट आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले जिन वादों को लेकर वोट मांगे थे, उनमें से अधिकांश आज तक अधूरे हैं।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- किसानों के लिए संपूर्ण कर्जमाफी और सात-बारा दस्तावेज़ को पूर्णतः कर्जमुक्त किया जाए।
- खेत मजदूरों के लिए एक स्वतंत्र आर्थिक महामंडल की स्थापना।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी में उचित वृद्धि।
- खेत मजदूरों के आकस्मिक मृत्यु पर उन्हें बीमा कवच की सुविधा।
- खेती के हर चरण — बुआई से कटाई तक — को रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए।
- यदि यह संभव न हो, तो तेलंगाना मॉडल के अनुसार प्रति एकड़ ₹10,000 की सीधी वित्तीय सहायता किसानों को दी जाए।
- जैविक और मेंढी खाद पर भी रासायनिक खाद की तरह अनुदान की व्यवस्था।
- दूध में मिलावट पर कठोर कार्रवाई, और गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹50 तथा भैंस के दूध का ₹60 प्रति लीटर तय किया जाए।
- प्याज उत्पादकों को न्याय दिलाने हेतु, जब तक बाज़ार में ₹40 प्रति किलो का भाव न मिल जाए, तब तक निर्यात पर कोई रोक न लगाई जाए।
- दिव्यांगजनों को मानधन समय पर और नियमित रूप से दिया जाए।
आंदोलन की तैयारी में दिखी एकजुटता
इस आंदोलन की शुरुआत संत गाडगे बाबा मंदिर, अमरावती से एक भव्य बाइक रैली के ज़रिए हुई, जो मोझरी के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज समाधि स्थल पर समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और समर्थकों ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से बच्चू कडू ने सरकार को यह संदेश देने की कोशिश की कि ग्रामीण जनता अब चुप नहीं बैठेगी।
सरकार की वादाखिलाफी पर तीखा प्रहार
बच्चू कडू ने कहा कि “चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए। कहा गया कि किसानों की सारी कर्जें माफ होंगी। सात-बारा कागजात पूरी तरह साफ कर दिए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने सब कुछ भुला दिया।” उन्होंने सरकार पर जानबूझकर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि “मंत्रियों और अधिकारियों के वेतन समय पर दिए जाते हैं, लेकिन दिव्यांगों को उनका हक़ महीनों तक नहीं मिलता।”
सोलापुरकरों के लिए ऐतिहासिक क्षण, सोमवार से यात्री उड़ान सेवाएं फिर से शुरू
सम्बंधित ख़बरें
Purandar Airport Project: प्रभावित किसानों के भूमि विवाद सुलझाने को 22 जून को विशेष कैंप, मौके पर होगा निपटारा
अमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
अमरावती की जेल में नशे की एंट्री, ऑन ड्यूटी सिपाही के पास से मिला गांजा, क्या इनका कोई बड़ा रैकेट है?
अमरावती में मानसून की देरी, बारिश की बेरुखी से खरीफ बुआई ठप, किसानों की बढ़ी चिंता
‘यह आंदोलन नहीं, आत्मबलिदान की शुरुआत है’
अपने वक्तव्य में बच्चू कडू कई बार भावुक हुए और उन्होंने कहा, “यह कोई प्रदर्शन नहीं, यह आत्मबलिदान की शुरुआत है। यह लड़ाई है उन लोगों के लिए जो ज़िंदगी भर खेतों में मेहनत करते हैं, लेकिन अंत में उनका शोषण ही होता है। अब हम मर भी जाएं, तो चलेगा, लेकिन बिना इंसाफ के पीछे नहीं हटेंगे।”
राजनीतिक गलियारों में हलचल
बच्चू कडू के इस आक्रामक आंदोलन से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस आंदोलन को किसानों की आवाज़ बताया है, जबकि सत्तापक्ष अब तक इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दे पाया है। सवाल यह है कि क्या सरकार बच्चू कडू की मांग को पूरा करेगी।
Bachchu kadus indefinite hunger strike begins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फोर्स 3’ की शूटिंग के बीच पढ़ाई में भी अव्वल रहने की तैयारी, हर्षवर्धन राणे का अनुशासन देख फैंस हुए प्रभावित
Jun 20, 2026 | 07:02 PMमंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
Jun 20, 2026 | 07:00 PMयूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी
Jun 20, 2026 | 06:54 PM‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
Jun 20, 2026 | 06:52 PMअयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
Jun 20, 2026 | 06:51 PMस्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
Jun 20, 2026 | 06:48 PMकोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक के साथ शख्स गिरफ्तार, TMC ने बताया अभिषेक बनर्जी की हत्या की प्लानिंग
Jun 20, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














