- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Record Break Rains In May Farmers Crops On 12156 Hectares Destroyed
Nashik News: मई महीने की बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 12,156 हेक्टेयर में फसलें बर्बाद, करोड़ों का हुआ नुकसान
Nashik News: नासिक में मई महीने में हुई बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मई की बारिश में किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। नासिक में 12,156 हेक्टेयर में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस

किसानों की फसलें बर्बाद (डिजाइन फोटो)
नासिक: मई महीने में आंधी और भारी बारिश के कारण जिले में कुल 12,156 हेक्टेयर में फसलों को 35.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना में 1,469 गांवों के 35,757 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने इस नुकसान के संबंध में अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को सौंप दी है और आवश्यक सहायता राशि की मांग की है। पिछले महीने में लगातार तीन से चार हफ्तों तक बारिश का सिलसिला जारी रहा था।
पहले ओलावृष्टि और फिर आंधी के साथ हुई बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। मई महीने के बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़े, जिससे फसलों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ। अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत राहत देने की सिफारिश की गई है।
करोड़ों का हुआ नुकसान
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिले में सबसे ज्यादा 7,557 हेक्टेयर में प्याज की फसलों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, 933 हेक्टेयर में सब्जी, 383 हेक्टेयर में मक्का, 318 हेक्टेयर में टमाटर, 148 हेक्टेयर में बाजरा और 118 हेक्टेयर में मूंगफली की फसलों का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर, 9,494 हेक्टेयर में बागवानी फसलों का 25.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
विधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
मालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
क्या DD ही दादा थे? सुनेत्रा पवार पर 32 करोड़ के टैक्स केस का अंत, जानें क्या है पूरा मामला?
फलों की फसलों का भी हुआ नुकसान
आम की फसल पर विशेष असर पड़ा है, क्योंकि आम तैयार होने के रास्ते में थे, और आंधी के कारण 2,441 हेक्टेयर में आम की फसल को नुकसान हुआ। साथ ही, 191 हेक्टेयर में अनार, 4.5 हेक्टेयर में अंगूर और 14 हेक्टेयर में चीकू की फसलों का नुकसान हुआ, जिससे कुल 2,662 हेक्टेयर में बहुवार्षिक फलों का 9 करोड़ 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शिवसेना नेता की हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 5 महीने बाद पकड़ाया, ऐसे दिया खूनी वारदात को अंजाम
नुकसान का सिलसिला जारी
मई में हुई जोरदार बारिश और आंधी के कारण नुकसान का सिलसिला अभी भी जारी है। निफाड और देवला तालुका के कई क्षेत्रों में घरों की छतें उड़ गईं। दहीवड़ गांव में जिजामाता विद्यालय की छत उड़ी, और कसबेसुकेणे में एक गाय आंधी में मारी गई। इसके अलावा, पेठ के निरगुडे गांव में एक बैल और एक गाय मरी। इन घटनाओं की जानकारी आपदा प्रबंधन कक्ष ने दी है।
Record break rains in may farmers crops on 12156 hectares destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
Apr 29, 2026 | 08:18 AMविधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
Apr 29, 2026 | 08:14 AM29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMमालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
Apr 29, 2026 | 07:53 AMनवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
Apr 29, 2026 | 07:39 AMवीएसआर विमान, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और तांत्रिक अनुष्ठान, क्या सोची-समझी साजिश थी अजित दादा की मौत?
Apr 29, 2026 | 07:37 AMखुले आम स्मोकिंग कर रहे रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में उड़ा रहे धुएं का छल्ला, सोशल मीडिया पर VIDEO ने लगाई आग
Apr 29, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM











