बच्चू कडू का ‘महाएल्गार आंदोलन’ शुरू, अमरावती से सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किया नागपुर कूच
Farmers Protest: अमरावती से बच्चू कडू ने किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर ‘महाएल्गार आंदोलन’ की शुरुआत की। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ किसान नागपुर के लिए रवाना हुए।
- Written By: आकाश मसने
अमरावती से बच्चू कडू ट्रैक्टर लेकर हुए रवाना (फोटो नवभारत)
Bachchu Kadu Mahaelgar Andolan: किसानों की मांगों के लिए बच्चू कडू ने सोमवार को ‘महाएल्गार आंदोलन’ का बिगुल फूंका। अमरावती जिले के बेलोरा से सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ बच्चू कडू का महाएल्गार मोर्चा नागपुर के लिए रवाना हुआ। पूरे महाराष्ट्र का इस कर्ज मुक्ति आंदोलन पर ध्यान है।
यह महामोर्चा आज अक्टूबर नागपुर पहुंचेगा, सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के नागपुर रवाना होने से पहले बच्चू काड़ ने अपनी माता स्व। इंदिराबाई और पिता स्व. बाबाराव कडू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आंदोलन की शुरुआत की।
बच्चू कडू ने अपना संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसानों के अधिकारों की अंतिम लड़ाई है। हम कर्ज मुक्ति लेकर ही लौटेंगे। इस दौरान बेलोरा से निकलने वाले हर ट्रैक्टर पर जय जवान जय किसान का नारा गूंज रहा था। किसानों के विश्वास, आक्रोश और असंतोष के साथ, काफिला नागपुर के लिए रवाना हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
कडू खुद ट्रैक्टर चलाकर काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। इस महापेड़ाव में शामिल किसानों में राज्य सरकार के प्रति भारी आक्रोश था। इस अवसर पर बेलोरा गांव में पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए थे।
विदर्भ के गांव-गांव में बनाया चिवड़ा
महराएल्गार आंदोलन की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोरों पर थी, राज्य के कोने-कोने से हजारों आंदोलनकारी नागपुर के लिए रवाना हो चुके है। नागपुर पहुंचने के लिए हर गांव में ट्रैक्टरों की मरम्मत की जा चुकी है।
विदर्भ के कई गांवों में शिवड़ा तैयार किया गया, जिसका इस्तेमाल शिदोरी के रूप में किया जाएगा। मौदा क्षेत्र से ताजी सब्जियां, गोंदिया, भभंडारा, लाखनी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में चावल, नासिक से प्याज और अन्य सब्जियां नागपुर भेजी गई। सोलापुर से विशेष सोलापुरी खरा तैयार करके प्रदर्शनकारियों के लिए लाया जाएगा।
चरवाहों की महत्वपूर्ण भागीदारी
विरोध प्रदर्शन में राज्य के चरवाहे पिछले दो दिनों से अपने पूरे परिवार, बकरियों, भेड़ों और बैलगाड़ियों के साथ नागपुर के लिए रवाना हुए थे। मातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बकरियां लेकर जाते किसान (फोटो नवभारत)
राज्य के विभिन्न संगठनों ने सभा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है, और कई किसान संगठनों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। आते समय दाल, चावल, आटा, अनाज आदि आवश्यक वस्तुएं साथ लाई है।
यह भी पढ़ें:- NCP कार्यालय में ‘वाजले की बारा’, महिला कार्यकर्ता ने लावणी पर लगाए जमकर ठुमके, VIDEO वायरल
कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस ने कर्जमुक्ति आंदोलन का आधिकारिक रूप से समर्थन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बच्चू कड़ से फोन पर बात करके अपना समर्थन घोषित किया है। यह जानकारी स्वयं बच्चू कडू ने दी है।
अब आर-पार की लड़ाई
पूर्व विधायक बच्चू कडू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी से किसान आक्रोशित है। किसानों का सरकार के नारों से विश्वास उठ गया है। अब तिरंगा ही हमारी आवाज है। अगर किसानों की पीढ़ियों को बचाना है। तो यह लड़ाई अंत तक लड़नी होगी। इसके लिए अब आर-पार की लड़ाई है।
