- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Bachchu Kadu Became Voice Of Farmers Continues His Hunger Strike Rohit Pawar Extends Support
Amravati News: किसानों की आवाज बने बच्चू कडू का अन्नत्याग आंदोलन जारी, रोहित पवार ने दिया समर्थन
राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने बच्चू कडू के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को उनके सभी मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। बच्चू कडू सदैव उन लोगों की आवाज बनते हैं जो व्यवस्था में अनसुने रह जाते हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

किसानों की आवाज बने बच्चू कडू का अन्नत्याग आंदोलन जारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: किसानों की समस्याओं को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व विधायक बच्चू कडू द्वारा अमरावती जिले के गुरूकुंज मोझरी में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में भारी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो रहे हैं। कडू ने साफ कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक वह आंदोलन नहीं रोकेंगे। आंदोलन स्थल पर राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के समीप सोमवार को डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चू कडू की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान समर्थकों की भीड़ में उत्साह और चिंता दोनों देखी गई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा विधायक रोहित पवार ने बच्चू कडू के आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को उनके सभी मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। पवार ने कहा, “बच्चू कडू सदैव उन लोगों की आवाज बनते हैं जो व्यवस्था में अनसुने रह जाते हैं। उनकी मांगें जायज हैं और इनका हल निकलना चाहिए। यह वक्त वादे निभाने का है, न कि उन्हें टालने का।” उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि बच्चू कडू की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान जल्द निकाला जाए और कडू भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आंदोलन स्थल पर जुटी भारी भीड़
गुरूकुंज मोझरी स्थित आंदोलन स्थल पर प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता, दिव्यांग नागरिक और किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। राज्यभर से किसान नेता आंदोलन में भाग लेने आ सकते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
MP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
Chhatrapati Sambhajinagar: दिव्यांग महिला की दुकान पर चला जेसीबी, संजय राउत व बच्चू कडू का फूटा गुस्सा
अमरावती में शादी की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, बारात में नाचने को लेकर विवाद, विहार पर पथराव के बाद भारी तनाव
ग्लोबल वार्मिंग के बीच वृक्षमित्र की हुंकार, एक व्यक्ति, एक पेड़ का संकल्प ही बचाएगा धरती का अस्तित्व
13 जिलों के लिए अलर्ट, आंधी-बारिश का अनुमान
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- किसानों के लिए संपूर्ण कर्जमाफी और सात-बारा दस्तावेज़ को पूर्णतः कर्जमुक्त किया जाए।
- खेत मजदूरों के लिए एक स्वतंत्र आर्थिक महामंडल की स्थापना।
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरी में उचित वृद्धि।
- खेत मजदूरों के आकस्मिक मृत्यु पर उन्हें बीमा कवच की सुविधा।
- खेती के हर चरण-बुआई से कटाई तक-को रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए।
- यदि यह संभव न हो, तो तेलंगाना मॉडल के अनुसार प्रति एकड़ ₹10,000 की सीधी वित्तीय सहायता किसानों को दी जाए।
- जैविक और मेंढी खाद पर भी रासायनिक खाद की तरह अनुदान की व्यवस्था।
- दूध में मिलावट पर कठोर कार्रवाई, और गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹50 तथा भैंस के दूध का ₹60 प्रति लीटर तय किया जाए।
- प्याज उत्पादकों को न्याय दिलाने हेतु, जब तक बाज़ार में ₹40 प्रति किलो का भाव न मिल जाए, तब तक निर्यात पर कोई रोक न लगाई जाए।
- दिव्यांगजनों को मानधन समय पर और नियमित रूप से दिया जाए।
Bachchu kadu became voice of farmers continues his hunger strike rohit pawar extends support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
May 05, 2026 | 01:30 PMअकोला में रूह कंपा देने वाली वारदात: शक के चलते पिता ने 8 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद पर किया वार
May 05, 2026 | 01:24 PMसाढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
May 05, 2026 | 01:22 PMPune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन
May 05, 2026 | 01:05 PMतीन राज्यों में जीत पर नागपुर BJP में जश्न, ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ; ढोल-ताशों और आतिशबाजी से गूंजा शहर
May 05, 2026 | 01:04 PMमायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMMP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
May 05, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













