-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Arrangement In Independent Barracks For Rojdars In Intermediate Jail 170 Prisoners Are Keeping Ramadan Fast
मध्यवर्ती कारागृह में रोजदारों के लिए स्वतंत्र बैरेक में व्यवस्था, 170 कैदी रख रहे रमजान के रोजे
- Written By: नवभारत डेस्क

अमरावती. 24 मार्च से पवित्र रमजान माह शुरू हो चुका है, इस माह में खुदा की इबादत में हर खासोआम, अमीर- गरीब, नौजवान व बुजुर्ग पूरी शिद्दत से जुटा हुए है. रमजान के रोजे का बड़ा महत्व होता है. हर कोई रोजा रखकर खुदा की इबादत करता है. इस क्रम में मध्यवर्ती कारागृह में भी रमजान माह के मौके पर 170 कैदी रोजे रख रहे हैं. रोजा रखने वाले इन कैदियों में न्यायिकबंदी तथा सजा आफ्ता कैदियों का समावेश है. इन कैदियों के सहरी व इफ्तार के लिए जेल प्रशासन ने अच्छे खासे प्रबंध किये हैं. रोजा रखने वाले कैदियों को स्वतंत्र बैरेक में रखकर सहरी व इफ्तार की सामग्री के साथ नमाज पढ़ने की व्यवस्था की है.
सहरी-इफ्तारी की आवश्यक सामग्री उपलब्ध
रमजान महिने के पहले दिन से ही यहां जेल के कैदी रोजे रख रहे है. वह पूरे महिने भर रोजा रखने वाले है, जिसे देखकर अमरावती जेल प्रशासन ने इन कैदियों को अलग-अलग दो बैरंक में रखकर पुरी व्यवस्था की है. जिसमें एक बैरेक में सजाफ्ता कैदी है, जबकि दूसरे बैरेक में न्यायिक बंदी को रखा गया है. जिससे रोजदार कैदियों को कोई परेशानी नहीं हो.
कैदियों की सहरी व इफ्तार और नमाज अदा करने के लिए जेल में ही खासे इंतजाम किये हैं. सेहरी व इफ्तार दोनों वक्त उन्हें फल, दुध, मिठाई, सुखा मेवा, खजुर व अल्पहार उपलब्ध कराये जा रहे हैं. दिनभर चलने वाले रोजे को वह अपने बैरक में ही इफ्तार के साथ खत्म करते है. प्रांत 3 बजे सहरी में हलवे के साथ आधा पाव दूध, पोहा, चाय जैसा अल्पहार दिया जाता है, जबकि शाम के समय इफ्तार के लिए खजुर, केला जैसे फलाहार के साथ भोजन दिया जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
पहले दिन से ही प्रबंध
जेल प्रशासन की ओर से रमजान के रोजा रखने वाले कैदियों के लिए पहले दिन से ही अच्छी खासी व्यवस्था की गई है. जेल में 170 कैदी रोजे रख रहे है. ईद के दिन उन्हें सरकारी शिरखुर्मा भी दिया जाएगा. रोजा रखने वाले कैदियों के लिए स्वंतत्र बैरेक की व्यवस्था की गई है.
-भोसले, जेल अधीक्षक
Arrangement in independent barracks for rojdars in intermediate jail 170 prisoners are keeping ramadan fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
Jun 25, 2026 | 08:58 PMफुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी! चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज होने पर अखिलेश का तंज, बोले- सारे सबूत…
Jun 25, 2026 | 08:54 PMछत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Jun 25, 2026 | 08:54 PMआम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये
Jun 25, 2026 | 08:50 PMउज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM














