- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Anjan Gaon Surji Farmer Suicide Vanojabagh Sagar Sonwane News 2026
अंजनगांव सुर्जी: वनोजाबाग में युवा किसान ने की आत्महत्या; फसल नुकसान और मां की बीमारी से बढ़ा था आर्थिक तनाव
वनोजाबाग गांव में युवा किसान सागर सोनवणे ने फसल खराबी और पारिवारिक समस्याओं के चलते आत्महत्या की। घटना से गांव में शोक का माहौल।

Amravati News: अंजनगांव सुर्जी, सं. तहसील के वनोजाबाग गांव में एक युवा किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सागर रामदास सोनवणे (आयु लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने 6 मार्च की सुबह अपने घर में लोहे के एंगल से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर सोनवणे लगातार फसल खराब होने, परिवार में बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान थे। उनके पास मात्र दो एकड़ कृषि भूमि थी और पिछले कुछ समय से फसल नुकसान के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी।
परिवार पर लगातार दुखों का साया बना हुआ था। कुछ दिन पहले ही उनके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था, जबकि दो वर्ष पूर्व उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। उनकी मां भी लंबे समय से बीमार हैं और फिलहाल दर्यापुर उपजिला अस्पताल में भर्ती हैं। मां के इलाज पर हो रहे खर्च से सागर पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया था।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: शिक्षक समायोजन प्रक्रिया विवादों के घेरे में; स्कूलों की अद्यतन मान्यता और सूचियों की अनदेखी का आरोप
सालों का इंतजार खत्म! अकोला-महान मार्ग चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा काम
भंडारा: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जुटा प्रशासन, 11,909 नागरिकों ने ली शपथ; 2026 तक 10% कमी का लक्ष्य
नागपुर: खदान मालिकों की मनमानी, गिट्टी-मुरुम सप्लाई रोककर दाम बढ़ाए; ट्रांसपोर्टर-ठेकेदारों में रोष
बताया जाता है कि 5 मार्च को सागर अपनी मां से मिलने अस्पताल गए थे। अगले दिन सुबह मुंबई में रहने वाली उनकी बहन ने फोन कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन सागर ने फोन नहीं उठाया। संदेह होने पर पड़ोसियों को सूचना दी गई।
पड़ोसियों ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो सागर फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए गए। सूचना मिलते ही रहिमापुर थाने के थानेदार अनंत वडतकर, सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन वर्मा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया।
शव को ग्रामीण अस्पताल अंजनगांव में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 7 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या का कारण फसल नुकसान, पारिवारिक बीमारी और उससे उत्पन्न आर्थिक व मानसिक तनाव बताया है।
इस घटना के बाद वनोजाबाग गांव में शोक और हताशा का माहौल व्याप्त है।
Anjan gaon surji farmer suicide vanojabagh sagar sonwane news 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा, भाजपा प्रवक्ता ने खोले सारे राज! जानिए क्या कहा?
Mar 27, 2026 | 09:04 PMShare Market: अगले हफ्ते छुट्टियों की डबल मार, 31 मार्च और 3 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार
Mar 27, 2026 | 09:01 PMईरान का साइबर अटैक! FBI चीफ काश पटेल की ईमेल आईडी हैक, अमेरिकी सुरक्षा महकमे में मची खलबली
Mar 27, 2026 | 08:59 PMहिन्दू नववर्ष की पहली पूर्णिमा कब है? जानिए सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Mar 27, 2026 | 08:44 PM‘तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर जारी किया एक्शन प्लान
Mar 27, 2026 | 08:34 PMईरानी सुसाइड ड्रोन्स की अब खैर नहीं! जेलेंस्की ने प्रिंस सलमान को दिया ‘अचूक इलाज’, सऊदी के साथ बड़ी रक्षा डील
Mar 27, 2026 | 08:33 PM45 मिनट बाद पहुंचे DM! उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण हुए नाराज; लिखा पत्र
Mar 27, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM














