Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद

Akola Security Guard Attack: अकोला के एमआईडीसी फेज-4 स्थित वेयरहाउस में पुराने विवाद के चलते सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की कांच की बोतल से हमला किया गया। घटना में गार्ड घायल हो गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 04, 2026 | 06:04 PM

सुरक्षा गार्ड पर हमला- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Crime News: एमआईडीसी फेज-4 स्थित एक अनाज गोदाम में कार्यरत सुरक्षा गार्ड पर पुराने विवाद के चलते टूटी हुई शराब की बोतल से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। एमआईडीसी पुलिस ने इस मामले में शिवणी निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घायल सुरक्षा गार्ड गौतम खिल्लारे (34), निवासी क्रांति नगर, शिवणी, पिछले चार वर्षों से एमआईडीसी फेज-4 स्थित मंडल लॉजिस्टिक वेयर हाउस में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। शिकायत के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर भाऊराव इंगले नशे की हालत में गोदाम के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचा और गौतम खिल्लारे के साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा।

वेयरहाउस में सुरक्षा गार्ड पर हमला

इसी दौरान उसका पुत्र अंकुश इंगले भी वहां पहुंच गया। उसने गौतम खिल्लारे से पूछा कि उनके पिता के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत क्यों की गई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान भाऊराव इंगले ने अपनी पैंट की जेब से टूटी हुई शराब की कांच की बोतल निकाली और गौतम खिल्लारे की पीठ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट

अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स

‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़

Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल

ये भी पढ़े: नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल

सुरक्षा गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद घायल सुरक्षा गार्ड ने एमआईडीसी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एमआईडीसी पुलिस ने गौतम खिल्लारे की शिकायत पर भाऊराव इंगले और अंकुश इंगले, दोनों निवासी क्रांति नगर, शिवणी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Akola midc security guard attacked glass bottle case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.