Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभावित जलसंकट को लेकर जिला परिषद अलर्ट, सीईओ सत्यम गांधी ने की पानी बचाने की अपील

Amravati Zilla Parishad: एलनीनो के प्रभाव और मानसून में संभावित देरी को देखते हुए अमरावती जिला परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट की आशंका जताई है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 23, 2026 | 05:17 PM

Monsoon Delay (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Water Crisis: राज्य में एलनीनो के प्रभाव के कारण मानसून में संभावित देरी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। इस पृष्ठभूमि में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने ग्राम पंचायतों और नागरिकों से उपलब्ध पेयजल का अत्यंत सावधानी, नियोजन और प्राथमिकता के आधार पर उपयोग करने की अपील की है।

फोटो सत्यम गांधीसीईओ गांधी ने कहा कि संभावित जलसंकट से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों को अभी से आवश्यक तैयारी शुरू करनी चाहिए। गांवों में पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाए जाएं तथा जलस्रोतों, कुओं, बोरवेल और जलापूर्ति योजनाओं की नियमित समीक्षा कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

एलनीनो के असर से जलसंकट की आशंका

उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल का उपयोग गैरजरूरी कार्यों में न किया जाए। जलापूर्ति योजनाओं में होने वाली लीकेज, अवैध कनेक्शन और पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही बिजली बिलों का समय पर भुगतान कर जलापूर्ति योजनाओं को निर्बाध रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा के येलाकेली चेक डैम में गाद जमा होने से जल भंडारण क्षमता प्रभावित; नागरिकों ने की गादमुक्त करने की मांग

ऑपरेशन टाइगर के बाद विधानसभा में आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच तीखी बहस, चुभते सवाल पर भड़के उपमुख्यमंत्री

वर्धा में नए जिला कारागार के लिए 120 एकड़ भूमि मंजूर; पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

वर्धा में LCB और देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.50 लाख का माल जब्त

ये भी पढे़: नागपुर कांग्रेस में गुडधे बनाम ठाकरे की जंग ने डुबोई नैया: 250+ वोटों का दावा हवा, अपनों ने लोंढे को दिया दगा

वैकल्पिक जलस्रोतों की पूर्व तैयारी जिन गांवों में जलसंकट की संभावना है, वहां वैकल्पिक जलस्रोतों की पूर्व तैयारी करने, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरण चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जरूरत भर ही उपयोग करें पानी

जिप सीईओ सत्यम गांधी ने कहा कि केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। पानी जरूरत भर ही उपयोग करें, पानी बचाएं संदेश को जनजन तक पहुंचाकर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जाए।

Amravati water crisis alert satyam gandhi water conservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • monsoon alert
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.