-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Ayodhya Bypass Widening Project Bhopal Green Corridor 80000 Plants
विकास भी पर्यावरण भी: भोपाल के अयोध्या बायपास का होगा चौड़ीकरण, कटने वाले पेड़ों से 10 गुना ज्यादा लगेंगे पौधे
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास का चौड़ीकरण किया जाएगा। 7,871 पेड़ों की कटाई के बदले 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे। NHAI 15 साल तक पौधों की देखभाल करेगा और ₹20 करोड़ का ग्रीन कॉरिडोर विकसित होगा।

भोपाल बायपास (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ayodhya Bypass Widening Project Bhopal: राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ते शहरीकरण और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप, इस परियोजना को ‘पर्यावरणीय संवेदनशीलता और दीर्घकालिक सतत विकास’ के मॉडल पर आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश में आर्थिक प्रगति के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
इसी सिलसिले में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
रोजाना निकल रहे 45 हजार वाहन, क्षमता सिर्फ 40 हजार की
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अयोध्या बायपास की डिजाइन क्षमता लगभग 40 हजार वाहन प्रतिदिन की है, जबकि इस मार्ग पर हर दिन करीब 45 हजार वाहनों का आवागमन हो रहा है। भोपाल के तेजी से विकसित हो रहे नए आवासीय क्षेत्रों के कारण यहाँ यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए इस बायपास का चौड़ीकरण बेहद जरूरी हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
7,871 पेड़ों के बदले लगेंगे 80 हजार पौधे, 15 साल देखभाल करेगी NHAI
- विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक व्यापक हरित विकास योजना तैयार की गई है।
- 10 गुना अधिक पौधरोपण: परियोजना के दौरान 7,871 वृक्षों की कटाई की प्रतिपूर्ति के लिए लगभग 80 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
- आकर्षक ग्रीन कॉरिडोर: इनमें से लगभग 10 हजार पौधे अयोध्या बायपास के दोनों ओर लगाकर इसे एक सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल ‘ग्रीन कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
- झिरनिया-झगरिया खुर्द में तैयारी: इसके अलावा, झिरनिया और झगरिया खुर्द क्षेत्रों में करीब 70 हजार पौधों के रोपण की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिन्हें आगामी मानसून में रोपा जाएगा।
- इन पौधों को सिर्फ लगाया नहीं जाएगा, बल्कि आगामी 15 सालों तक इनके संरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी NHAI उठाएगी, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।
नागरिकों की सुविधा का ध्यान: निर्बाध रहेगी पानी की सप्लाई
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बायपास चौड़ीकरण के दौरान भोपाल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए NHAI और भोपाल नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। पाइपलाइन शिफ्टिंग के जितने भी तकनीकी कार्य हैं, वे चरणबद्ध तरीके से भोपाल नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें : बड़ी राहत: प्रोबेशन खत्म होने के 6 महीने में होना होगा नियमित, वरना स्वतः मिल जाएगा परमानेंट स्टेटस
मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास जताया है कि अयोध्या बायपास परियोजना प्रदेश में सतत एवं समावेशी विकास के एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करेगी।
Ayodhya bypass widening project bhopal green corridor 80000 plants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMमुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Jul 26, 2026 | 09:44 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM














