Amravati News: अमरावती वलगांव थाना क्षेत्र के टाकरखेडा संभू निवासी गजानन सावरकर 48 काम से घर लौटे. तब साहबराव भालचक्र ने मेरा नाती तन्मय कहां गया, कहते हुए घर में तलाशी ली. लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद विवाद करते हुए साहेबराव ने ईंट सिर पर मारकर जख्मी किया. गजानन की शिकायत पर वलगांव पुलिस ने साहबराव भालचक्र के खिलाफ मामला दर्ज किया.
राजापेठ थाना क्षेत्र के कंवर नगर परिसर निवासी रवि कन्हैय्या चावरे 33 के घर के सामने बंधे एक बकरी और एक बोकुड को अज्ञात ने चोरी कर लिया. रवि चावरे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया.
अमरावती शहर के अकोली रेलवे स्टेशन परिसर के केसर कॉलोनी स्थित गितेश खोबरे की संपत्ति लोन नहीं चुकाने से जब्त की गई थी. जिस पर आरोपी गितेश खोबरे ने अनधिकृत तरीके से कब्जा कर ताले तोडकर भीतर प्रवेश किया. बैंक के मुख्य प्रबंधक महेशकुमार एस की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने गितेश खोबरे के खिलाफ मामला दर्ज किया.