Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार से मारपीट, महिला का विनयभंग

Minor Girl Stalking: अमरावती के तिवसा तहसील के देलवाड़ी में नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का विरोध करने पर उसके माता-पिता के साथ मारपीट तथा महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 02, 2026 | 08:08 PM

नाबालिग से छेड़छाड़- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Minor Harassment Case: अमरावती जिले के तिवसा तहसील के देलवाड़ी में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी और उसके साथी द्वारा पीड़ित बच्ची के मातापिता के साथ मारपीट करने तथा महिला का विनयभंग करने की गंभीर घटना सामने आई। महिला की शिकायत पर तिवसा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बच्ची का किया पीछापुलिस सूत्रों के अनुसार 37 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले 8 दिनों से अपनी छोटी बहन के साथ ट्यूशन जाते समय एक लड़का उसका लगातार पीछा कर रहा था। बच्ची ने इस बात की जानकारी अपने मातापिता को दी। 1 अगस्त की शाम जब बच्ची ट्यूशन जा रही थी, तब उसके पिता छिपकर पीछे गए।

ट्यूशन जाती नाबालिग का पीछा

लड़के को बच्ची का पीछा करते देख जब उसके पिता ने आवाज दी, तो वह भाग निकला। इसके बाद जब पीड़ित महिला और उनके पति इस संबंध में शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे, तो उसके पिता 40 वर्षीय पिता ने गालीगलौज करते हुए पीड़िता के पति पर लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिला पर भी लाठी से वार किया गया। पीड़िता को दी धमकी इसी दौरान मोहल्ले में रहनेवाला दूसरा आरोपी वहां पहुंचा।

सम्बंधित ख़बरें

Friendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार

फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार

संभाजीनगर के मिटमिटा सफारी पार्क: 100 एकड़ में पशुओं के लिए तैयार हो रहा प्राकृतिक आवास, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे

ये भी पढ़े: भंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत

शिकायत करने पहुंचे परिवार पर हमला

घटना की जानकारी मिलने पर उसने विवाद सुलझाने के बजाय पीड़िता से बहस की और धमकी दी। आरोपी ने उसके पति के साथ धक्कामुक्की की और पीड़िता के साथ भी अश्लील हरकत करते हुए विनयभंग किया। जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर देख लेने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत तिवसा थाने में दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Amravati tiwsa minor harassment family assault case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:26 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Girl Molestation
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.