Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे

Amravati Loan Fraud: अमरावती के अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी, सरकारी योजना का लाभ और कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 9.12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

  • Author By Anuj Sahu | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Aug 02, 2026 | 07:53 PM

नौकरी के नाम पर ठगी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Job Fraud: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ दिलाने, नौकरी लगवाने तथा कम ब्याज पर लोन मंजूर कराने का लालच देकर एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की घटना सामने आई। अंजनगांव के निमखेडा निवासी फुलवंती राजकुमार तोटे 39 की शिकायत पर पुलिस ने परतवाडा निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फुलवंती तोटे की पहचान आरोपी महिला से हुई थी। आरोपी महिला ने पीड़िता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, सरकारी नौकरी लगवाने और लोन मंजूर कराने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने 12 मार्च 2026 से 24 मई 2026 के दौरान समयसमय पर फोनपे, नकद और चेक के माध्यम से कुल 9 लाख 12 हजार रुपये आरोपी महिला को दे दिए।

रकम लौटाने से इंकार

काफी समय बीत जाने के बाद भी जब ना तो किसी को नौकरी मिली, न ही लोन मंजूर हुआ और न ही किसी योजना का लाभ मिला, तब पीड़िता को संदेह हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार

संभाजीनगर के मिटमिटा सफारी पार्क: 100 एकड़ में पशुओं के लिए तैयार हो रहा प्राकृतिक आवास, टेंडर प्रक्रिया शुरू

590 रुपए की थाली और 38 रुपए की चाय! संभाजीनगर मनपा में VIP नाश्ते के रेट पर हंगामा, बैकफुट पर आया प्रशासन

मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना

ये भी पढे़: Wardha News: वर्धा में मूसलाधार बारिश का कहर, 43 मंडलों में अतिवृष्टि, कई गांवों का संपर्क टूटा

नौकरी नहीं मिली तो खुली ठगी की पोल

जब उन्होंने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो आरोपी महिला टालमटोल करने लगी और रकम लौटाने से इनकार कर दिया। अपनी आर्थिक धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Amravati job loan fraud 9 12 lakh cheating case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 07:29 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.