-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Students Meteorite Sample Space Science Pravin Gulhane
अमरावती में छात्र छू सकेंगे हजारों साल पुराना उल्कापिंड, अंतरिक्ष विज्ञान सीखने का अनोखा अवसर
Amravati Science Council: अमरावती के विद्यार्थियों को जल्द ही हजारों वर्ष पुराने वास्तविक उल्कापिंड को देखने और छूने का अवसर मिलेगा। छात्रों को ब्रह्मांडीय संरचना के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी होगी।

Space Science (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Science News: अंतरिक्ष, ग्रहों, तारों और उल्कापिंडों के बारे में अब तक केवल पुस्तकों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शहर में एक अनूठा अनुभव मिलने जा रहा है। महाराष्ट्र विज्ञान परिषद, अमरावती विभाग के अध्यक्ष प्रवीण गुल्हाने जापान अध्ययन दौरे से लौटते समय अर्जेंटीना में मिले हजारों वर्ष पुराने उल्कापिंड का एक छोटा नमूना शहर लेकर आए हैं। इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आए वास्तविक उल्कापिंड को देखने, छूने और उसके बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
प्रवीण गुल्हाने ने बताया कि उन्हें हिलटॉप और तुस्की कंसल्टेंसी के माध्यम से जापान अध्ययन दौरे में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने जापान के विश्वस्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र जैक्सा स्पेस सेंटर का दौरा किया। यहां उपग्रह निर्माण, रॉकेट तकनीक, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उपकरणों का विकास, चंद्र मिशन तथा अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े विभिन्न अनुसंधान कार्यों को करीब से देखने का मौका मिला।
छात्रों के लिए प्रदर्शित होगा हजारों वर्ष पुराना उल्कापिंड
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रहे अत्याधुनिक शोध को देखकर विद्यार्थियों तक कुछ विशेष पहुंचाने का विचार आया और इसी सोच के तहत उल्कापिंड का नमूना अमरावती लाने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार यह नमूना अर्जेंटीना में मिले एक प्राचीन उल्कापिंड का हिस्सा है, जो हजारों वर्ष पहले पृथ्वी पर गिरा था।
सम्बंधित ख़बरें
बिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
ये भी पढ़े: छत्रपति संभाजीनगर में JSW बनाएगी हर घंटे 60 इलेक्ट्रिक कारें, दिवाली से प्रोडक्शन और नवंबर से बुकिंग शुरू
वैज्ञानिक अध्ययन में भी होगा उपयोगी
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आने वाले उल्कापिंडों का अध्ययन वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इनके विश्लेषण से ब्रह्मांड में मौजूद धातुओं की संरचना, ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया तथा अंतरिक्ष में होने वाले परिवर्तनों को समझने में सहायता मिलती है। प्रवीण गुल्हाने ने विश्वास व्यक्त किया कि हजारों वर्ष पुराने इस उल्कापिंड के छोटे से नमूने के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी और विज्ञान शिक्षा को नई दिशा प्राप्त होगी।
Amravati students meteorite sample space science pravin gulhane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में आचार संहिता के बीच छात्रों का बड़ा प्रदर्शन; राजगढ़ चौराहे पर नीट पेपर लीक को लेकर गरमाया माहौल
Jul 23, 2026 | 09:12 PMबिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 23, 2026 | 09:11 PMमाता-पिता से कहा ‘बाहर जा रही हूं’, अकेले फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई जंतर-मंतर; युवती की कहानी हुई वायरल
Jul 23, 2026 | 09:11 PMNEET प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, CP में दुकानों पर लगा ताला; सरकार सख्त
Jul 23, 2026 | 09:09 PM‘सैराब’ से रोहित चंदेल के बाहर होते ही कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग दिखेगी नई जोड़ी
Jul 23, 2026 | 09:06 PMNEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
Jul 23, 2026 | 09:06 PMसागर की लाखा बंजारा झील में मिली युवती की लाश, कॉरिडोर पर मचा हड़कंप; फिर उठे सुरक्षा पर सवाल
Jul 23, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM












