स्टार प्लस के 'सैराब' में नजर आएगी कृष्णा कौल संग मदिराक्षी मुंडले की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री

Sairaab New Hero: स्टार प्लस के शो ‘सैराब’ में बड़ा बदलाव हुआ है। पोक्सो केस में रोहित चंदेल के बाहर होने के बाद मेकर्स ने कृष्णा कौल को नया लीड एक्टर बनाया है। वह मदिराक्षी मुंडले के साथ नजर आएंगे।
Sairaab New Hero Krishna Kaul Rohit Chandel TV Show
रोहित चंदेल, कृष्णा कौल और मदिराक्षी मुंडले (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sairaab New Hero Krishna Kaul: स्टार प्लस का चर्चित टीवी शो ‘सैराब’ इन दिनों बड़े बदलाव को लेकर सुर्खियों में है। शो के मुख्य अभिनेता रोहित चंदेल पर पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें शो से बाहर कर दिया है। अब उनकी जगह ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेता कृष्णा कौल को लीड रोल के लिए चुना गया है। मेकर्स का मानना है कि शो की लोकप्रियता और दर्शकों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।

रोहित चंदेल के खिलाफ नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद शो भी चर्चा में आ गया था। मेकर्स नहीं चाहते थे कि इस विवाद का असर शो की कहानी या उसकी टीआरपी पर पड़े। यही वजह रही कि उन्होंने बिना देरी किए नए लीड एक्टर की तलाश शुरू की और आखिरकार कृष्णा कौल को इस किरदार के लिए फाइनल कर लिया। बताया जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि कहानी की रफ्तार बनी रहे और दर्शकों को किसी तरह का बड़ा ब्रेक महसूस न हो।

कृष्णा कौल ने जताई खुशी

‘सैराब’ का हिस्सा बनने पर कृष्णा कौल ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस शो से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। अभिनेता ने कहा कि मैं ‘सैराब’ परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। दर्शकों ने इस शो को जितना प्यार दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। ऐसे सफल शो का हिस्सा बनना मेरे लिए रोमांचक होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। कृष्णा को उम्मीद है कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी।

नई जोड़ी से मेकर्स को बड़ी उम्मीद

‘सैराब’ की कहानी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में लीड अभिनेता बदलना मेकर्स के लिए आसान फैसला नहीं था। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि कृष्णा कौल और मदिराक्षी मुंडले की नई जोड़ी शो में नई ऊर्जा लेकर आएगी और दर्शकों का मनोरंजन पहले की तरह जारी रहेगा। अब देखने वाली बात होगी कि नए हीरो की एंट्री के बाद ‘सैराब’ की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ती है और दर्शक इस बदलाव को कितना पसंद करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com