- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Special Squad Stray Cattle Action
आवारा पशुओं को पकड़ने बनेगा विशेष दस्ता तैयारी, बैठक में अमरावती के मनपा आयुक्त ने दी जानकारी
Special Squad Amravati News: अमरावती में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए मनपा विशेष दस्ता गठित करेगी। बैठक में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और गोवंश संरक्षण कानून के सख्त पालन पर जोर दिया गया।

Stray cattle (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Stray Cattle Action News: अमरावती शहर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए मनपा का एक विशेष दस्ता तैनात किया जाएगा। इस दस्ते की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त वर्षा लड्ढा ने दी। आगामी बकरीद त्योहार को लेकर मनपा में आयोजित बैठक् में वह बोल रहे थे। इस समय उन्होंने शहर के मुस्लिम भाइयों, धार्मिक प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बकरीद का त्योहार शांति, स्वच्छता और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
मनपा आयुक्त वर्षा लड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की कानूनव्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन, जलापूर्ति, पशुओं के परिवहन पर नियंत्रण और गोवंश संरक्षण कानून के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
27 से 29 मई तक तैनात रहेंगे विशेष स्वच्छता निरीक्षक
बकरीद त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 27 से 29 मई तक शहर के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष स्वच्छता निरीक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। इन क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था, अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और कचरा संकलन के लिए कंटेनर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
महाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
सेवाग्राम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा; नई तकनीक से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को राहत
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में इस भाजपा नेता का हाथ! रवींद्र चव्हाण पर भड़के संजय राउत, जानें कारण
पुलिस और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौजूद
आपातकालीन स्थिति में तुरंत तालमेल बिठाने के लिए इन स्वच्छता निरीक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर संबंधित थानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कुरबानी के लिए पशुओं को लातेले जाते समय सड़कों पर रक्त, मांस या अवशेष गिरकर गंदगी न फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को निर्देश
बैठक में गोवंश संरक्षण कानून के कड़े पालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कानून के तहत गाय, बछड़ा और बैल की कुरबानी न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए। किसी भी संदेहास्पद मामले या कानून के उल्लंघन की स्थिति में नागरिकों से तुरंत बडनेरा, नागपुरी गेट और खोलापुरी गेट पुलिस थानों से संपर्क करने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े: पुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
आवारा पशुओं को पकड़ने विशेष दस्ता
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, पशुपालन उपायुक्त संजय कावरे, सहायक आयुक्त डॉ। पुरुषोत्तम सोलंके, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े, चिकित्सा अधिकारी स्वच्छता डॉ। अजय जाधव, राजापेठ यातायात विभाग के पीआई प्रवीण वांगे, खोलापुरी गेट के पीआई दिलीप वडगांवकर, नागपुरी गेट के पीआई हनुमंत उरलागोंडावार, गाडगेनगर के पीआई गोरखनाथ जाधव, सिटी कोतवाली के पीआई कोटनाके, राजापेठ के पीआई उमेश मुंढे, बडनेरा के पीआई सुनील चव्हाण, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर सहित मनपा, पुलिस विभाग के अधिकारी, स्वच्छता व पशु चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि और मुस्लिम समाज के नागरिक उपस्थित थे।
Amravati special squad stray cattle action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी…’ मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर के कार्यक्रम में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO
Jun 07, 2026 | 08:02 PMExplainer: मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी; यूपी में ज्यादा असर
Jun 07, 2026 | 07:49 PMट्रेन की खिड़की से लटकाया विशालकाय बक्सा! वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, रेलवे ने मांगी जानकारी
Jun 07, 2026 | 07:45 PMदिल्ली में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत्त इनोवा कार चालक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की दर्दनाक मौत
Jun 07, 2026 | 07:38 PM…तो अशोक गहलोत बनते कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी भी थीं राजी, फिर किसने की साजिश? जादूगर का बड़ा खुलासा!
Jun 07, 2026 | 07:36 PMमहाराष्ट्र में मानसूनी संकट के संकेत,समय पर एंट्री परन्तु बारिश होगी सामान्य से कम! CM ने की किसानों से अपील
Jun 07, 2026 | 07:27 PMसेवाग्राम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा; नई तकनीक से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को राहत
Jun 07, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM











