- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Savings Group Fraud Fake Bank Receipts Rs 5 Lakh Cheating Case
अमरावती में बचत गुट से 5.10 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी बैंक रसीद बनाकर हड़पी रकम
Amravati Financial Fraud: अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी तहसील स्थित मुर्हादेवी गांव में एक बचत गुट के साथ 5.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

BC Operator Fraud (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Police Action: अंजनगांव सुर्जी तहसील के ग्राम मुर्हादेवी में एक बचत गुट के साथ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बीसी संचालक द्वारा बैंक की फर्जी रसीदें बनाकर बचत गुट के 5 लाख 10 हजार रुपए हड़पने के आरोप में रहिमापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मुर्हादेवी की सरपंच संध्या शिवदास पखान 45 इस बचत गुट की अध्यक्ष हैं।
इस बचत गुट ने पंचायत समिति अंजनगांव की मंजूरी से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा अंजनगांव सुर्जी से 6 लाख रुपए का लोन लिया था। इस लोन की मासिक किस्त 30 हजार तय थी। बचत गुट की अध्यक्ष ने लोन की किस्तें भरने की जिम्मेदारी आरोपी बीसी संचालक अब्दुल मतीन अब्दुल नासीर सौदागर 31, मुर्हादेवी को सौंपी थी।
बीसी संचालक पर 5 लाख रुपये गबन का आरोप
बचत गुट ने आरोपी को कुल 17 किस्तों के रूप में 5 लाख 10 हजार नकद दिए थे। आरोपी अब्दुल मतीन ने बचत गुट से पैसे तो ले लिए, लेकिन उन्हें बैंक में जमा नहीं कराया। इसके बजाय उसने अपने लैपटॉप का उपयोग करके बैंक की फर्जी और बनावटी रसीदें तैयार कीं और बचत गुट को थमा दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Vidhan Parishad Election: महायुति और MVA में 17 सीटों पर संग्राम तय, जानें किन दिग्गजों में होगी सीधी भिड़ंत?
MMRDA का फैसलाः मेट्रो-9 से जुड़ेंगे 7 नए फुट ओवर ब्रिज, मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से मेट्रो सफर होगा आसान
MHADA Mumbai Lottery: 2,640 फ्लैटों के लिए 75 हजार से ज्यादा आवेदन, जानें कब निकलेगा ड्रॉ
Vidhan Parishad Election: भाजपा की सूची में इंपोर्टेड नेताओं का जलवा, जानें वफादारों के साथ नए समीकरणों का मेल
ये भी पढ़े: नागपुर परिवहन विभाग की समीक्षा, डिपो प्रबंधन सुधारने पर जोर; लंबित कार्य तुरंत पूरे करने के आदेश
17 किस्तों के 5.10 लाख रुपये हड़पे
जब बचत गुट के सदस्यों को इस बात का पता चला कि उनके लोन खाते में पैसे जमा ही नहीं हुए हैं, तब इस पूरी धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ। संध्या पखान की शिकायत पर रहिमापुर पुलिस ने आरोपी अब्दुल मतीन अब्दुल नासीर सौदागर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Amravati savings group fraud fake bank receipts rs 5 lakh cheating case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vidhan Parishad Election: महायुति और MVA में 17 सीटों पर संग्राम तय, जानें किन दिग्गजों में होगी सीधी भिड़ंत?
Jun 01, 2026 | 10:10 PMMP में मानसून से पहले आफत की बारिश, नर्मदापुरम के कोटला खेड़ी में किसान परेशान; खेतों में कीचड़
Jun 01, 2026 | 10:08 PMइंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PMMMRDA का फैसलाः मेट्रो-9 से जुड़ेंगे 7 नए फुट ओवर ब्रिज, मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से मेट्रो सफर होगा आसान
Jun 01, 2026 | 09:59 PMLauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी
Jun 01, 2026 | 09:54 PM‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
Jun 01, 2026 | 09:52 PMजबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हए पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, इन धाराओं के तहत केस दर्ज; जानें पूरा मामला
Jun 01, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM
तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM












