संजय गांधी निराधार योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ गया मासिक अनुदान, 25 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
Sanjay Gandhi Niradhar Yojana Amravati: अमरावती जिले में संजय गांधी निराधार योजना के तहत दिव्यांगों को अब हर माह मिलेंगे 2,500 रुपये। 25 मार्च तक UDID कार्ड जमा करना अनिवार्य। जानें पूरी प्रक्रिया।
- Written By: प्रिया जैस
यूडीआईडी कार्ड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Divyang Pension Maharashtra 2500: अमरावती जिले में संजय गांधी निराधार योजना के अंतर्गत दिव्यांग लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। शासन ने उनके मासिक अनुदान में वृद्धि कर इसे अब 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया है, जो सीधे बैंक खाते (डीबीटी) में जमा किया जा रहा है।
इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए सभी दिव्यांगों को अपना ऑनलाइन ‘यूडीआईडी’ कार्ड यानी दिव्यांग प्रमाणपत्र अपडेट करना अनिवार्य किया है। निवासी उपजिल्हाधिकारी संतोष काकडे ने सभी लाभार्थी 25 मार्च तक अपना प्रमाणपत्र जमा करने की अपील की।
जिला अस्पताल में बनेगा ऑनलाइन कार्ड
जिन लाभार्थियों के पास अभी तक ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड नहीं है, उनके लिए जिला सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को इस समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रमाणपत्र वितरित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात की पत्नी कल्पना पर भी शिकंजा, अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
Anil Parab Cleanchit: साई रिसॉर्ट केस में अनिल परब को बड़ी राहत, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें – विदर्भ की किस्मत चमकी! ₹94,967 करोड़ की वैनगंगा-नलगंगा परियोजना को मंजूरी; जानें इस प्रोजेक्ट में क्या है खास
आधार लिंकिंग और जमा करने की प्रक्रिया
लाभार्थियों के लिए वे अपने यूडीआईडी कार्ड को आधार नंबर से लिंक कराना आवश्यक है। कार्ड बन जाने के बाद उसकी एक फोटोकॉपी (जेरॉक्स) अपने गांव के पटवारी या तहसील कार्यालय के संजय गांधी योजना विभाग में 25 मार्च से पहले जमा करना अनिवार्य है।
समय पर कार्ड जमा न करने पर बढ़े हुए अनुदान का लाभ मिलने में तकनीकी समस्या आ सकती है। अतः प्रशासन ने सभी दिव्यांग भाई-बहनों से इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आह्वान किया है।
