इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो वायरल, 3 युवक गिरफ्तार, अमरावती पुलिस की कार्रवाई
Amravati Police Action : अमरावती के राजापेठ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार, फरसा और गुप्ती जैसे घातक हथियारों के साथ फोटो वायरल कर दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Youth Arrested (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: सोशल मीडिया पर तलवार, फरसा और गुप्ती जैसे घातक हथियारों के साथ फोटो वायरल कर दहशत फैलाने वाले 3 युवकों को राजापेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार जब्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित अरविंद महाजन 24, तेजस भारत भोंगे 21 और प्रतीक शिवाजी कापसे 25 का समावेश है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार राजापेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हाथों में घातक हथियार लेकर फोटो खिंचवाकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे हैं। सूचना के आधार पर राजापेठ डीबी टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बुधवार को शिवाजी चौक, हमालपुरा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रोहित महाजन तेजस भोंगे और प्रतीक कापसे को हिरासत में लिया।
तलवार, फरसा और गुप्ती के साथ फोटो वायरल
तलाशी के दौरान रोहित के पास से एक तलवार, तेजस के पास से एक फरसा तथा प्रतीक के पास से एक गुप्ती बरामद की गई। जब्त हथियारों की कुल कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित और तेजस सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
ये भी पढ़े: CJP के मंच पर फिर दिखेंगे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर पुणे में कल प्रदर्शन
राजापेठ पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त श्याम घुगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस हेकॉ. मनीष करपे, पंकज खटे, रवि लिखितकर और अर्जुन कदम की टीम ने की।
