- Hindi News »
- Entertainment »
- Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding Anniversary Post Photos
Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Love Story: आलिया भट्ट ने शादी की सालगिरह पर रणबीर कपूर के साथ अपनी वेकेशन तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में प्यार जताया। परिवार के सदस्यों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।
- Written By: सोनाली झा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत अंदाज में रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें दोनों बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए।
आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि कभी उड़ते, गिरते, चलते और ढेर सारी बातें करते हुए हमने साथ में एक खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात बेहतर लगती है। आलिया भट्ट का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
परिवार ने भी दी शुभकामनाएं
इस खास दिन पर कपल के परिवार वालों ने भी उन्हें बधाई दी। आलिया की मां सोनी राजदान ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को आशीर्वाद दिया और उनके रिश्ते के लिए ढेर सारा प्यार जताया। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी अपने बेटे और बहू को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी “दिल की धड़कन” बताया। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर कपल के लिए प्यारा संदेश साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई थी लव स्टोरी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि, आलिया भट्ट पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई इंटरव्यू में यह बात कबूल कर चुकी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया। दोनों ने साल 2022 में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर ‘वास्तु’ में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
पेरेंटहुड और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन
शादी के कुछ महीनों बाद, 6 नवंबर 2022 को कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। पेरेंटहुड एंजॉय करने के साथ-साथ दोनों अपने करियर में भी सक्रिय हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब यह जोड़ी फिल्म लव एंड वॉर में एक बार फिर साथ नजर आएगी। आलिया और रणबीर का यह खास दिन उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है, जो इस कपल को बॉलीवुड के सबसे प्यारे और मजबूत रिश्तों में से एक मानते हैं।
Alia bhatt ranbir kapoor wedding anniversary post photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














