अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
Amravati Road Safety: अमरावती में 5,000 बाइकर्स को फूल माला पहनाकर समझाने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की। जिले में 70% बाइक हादसों की मुख्य वजह हेलमेट न पहनना सामने आया है।
- Written By: केतकी मोडक
अमरावती पुलिस माला पहनाकर प्रतिकात्मक स्वागत करते हूए (सोर्स - फोटो नवभारत)
Amravati Police Helmet Campaign: अमरावती जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। अभियान के पहले दिन 22 जून को ग्रामीण क्षेत्र में हेलमेट न पहननेवाले 5 हजार दुपहिया वाहन चालकों पर फूल माला पहनाकर प्रतिकात्मक स्वागत किया। लेकिन इसके बाद 23 जून से कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछले वर्ष हादसों में गंवाई 312 जान
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में अमरावती जिले में कुल 519 सड़क हादसे हुए थे। इनमें से 290 जानलेवा दुर्घटनाओं में 312 नागरिकों की मौत हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से लगभग 70 फीसदी हादसे मोटरसाइकिल चालकों के साथ हुए, जांच में सामने आया कि अधिकांश मौतें सिर में हेलमेट न होने के कारण गंभीर चोट लगने की वजह से हुई।
अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने वीडियो संदेश जारी कर सभी नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय और उस पर सफर करते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर अपनी जान सुरक्षित रखने की अपील की। यह कार्रवाई जिला यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिन देशमुख की देखरेख में अमल में लाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
मुंबई में झोपड़पट्टी पुनर्विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 नए क्लस्टर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
यह भी पढ़ें:- नागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
अनोखे अंदाज में दी गई थी समझाइश
दंडात्मक कार्रवाई शुरू करने से पहले पुलिस ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए। 9 जून को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार किया गया था। इसके बाद 22 जून को जिले के 31 पुलिस थानों के प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न पहनने वाले लगभग 5 हजार दोपहिया वाहन चालकों का फूल माला पहनाकर प्रतीकात्मक स्वागत किया और उन्हें हेलमेट लगाने की समझाइश दी थी।
