अमरावती का ‘टेक्सटाइल हब’ तैयार! पीएम मित्रा पार्क का पहला चरण पूरा, विदेशी कंपनियों ने शुरू किया निवेश
PM MITRA Park Amravati: अमरावती पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का पहला चरण पूरा। केंद्रीय सचिव नीलम शमी राव ने किया निरीक्षण। 1020 एकड़ के प्रोजेक्ट में 100 एकड़ सौर ऊर्जा और विदेशी निवेश शामिल।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क का पहला चरण पूरा (सौजन्य-नवभारत)
Textile Industry Maharashtra: नांदगांव पेठ अतिरिक्त अमरावती औद्योगिक क्षेत्र में विकसित हो रहे ‘पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क’ की बुनियादी सुविधाओं का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। भारत सरकार के वस्त्र उद्योग मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने शुक्रवार को पार्क का दौरा किया और इसकी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के पहले चरण की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र शासन के उद्योग सचिव डॉ. पी अन्बलगन, विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल, जिलाधिकारी आशिष येरेकर, और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. वेलरासू भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। एमआईडीसी के सहमुख्य कार्यकारी अधिकारी अजित कुंभार ने प्रोजेक्ट की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण किया।
इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 1,020 एकड़ है, जिसमें मार्ग, गंदा पानी निकासी व्यवस्था, केबलिंग, पथदीप, पानी आपूर्ति प्रणाली, और दूषित पानी शुद्धीकरण प्रकल्प पूरी तरह से कार्यान्वित हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस प्रकल्प में 100 एकड़ क्षेत्र में एमआईडीसी द्वारा एक सौर ऊर्जा परियोजना भी स्थापित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
बड़ी खुशखबरी! अब डिग्री के लिए नहीं करना होगा दीक्षांत समारोह का इंतज़ार, डिजीलॉकर पर तुरंत मिलेगी मार्कशीट
नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
- 1,020 एकड़ क्षेत्रफल
- 100 एकड़ में सौर ऊर्जा परियोजना
- 66 एकड़ में कपास प्रक्रिया
- टेक्सटाइल सेक्टर में नई संभावनाओं के द्वार खुले
- स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना
- एमआईडीसी अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की प्रगति पेश की
यह भी पढ़ें – अमरावती कलेक्ट्रेट के सामने जला चूल्हा, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार को घेरा
केंद्र के लिए विदेशी निवेश
इसके अलावा ‘मेसर्स टिटिवायएम मॅनेजमेंट बी.वी.’ नामक कंपनी द्वारा कपास प्रक्रिया और अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना के लिए 66 एकड़ भूमि पर पहली विदेशी निवेश की जा रही है। यह परियोजना टेक्सटाइल सेक्टर में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली है।
स्थानीय विकास और रोजगार
जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने जिले में औद्योगिक विकास और इस प्रकल्प से स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रही रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय सरकार के वस्त्र उद्योग निदेशक अनिल कुमार, सहनिदेशक विनय मिश्रा, और नागपुर के वस्त्र उद्योग आयुक्त संजय दैने भी उपस्थित थे। एमआईडीसी नागपुर के मुख्य राजेश झंझाड ने आभार माना।
