अमरावती में पटवारियों के 60 पद रिक्त, 7/12 नकल और नामांतरण कार्यों में हो रही देरी, किसानों के काम प्रभावित
Amravati Patwari Recruitment News: अमरावती में पटवारियों के 60 पद रिक्त होने से राजस्व प्रशासन का काम प्रभावित हो रहा है। 7/12 नकल, नामांतरण और फसल निरीक्षण कार्यों में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
Patwari Vacant Posts (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Revenue Department News: अमरावती जिले सहित पूरे संभाग में पटवारियों के रिक्त पदों के कारण राजस्व प्रशासन पर काम का बोझ बढ़ गया है। इसका सीधा असर किसानों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। कई जगहों पर एक ही पटवारी को दो से तीन गांवों सज्जा का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से दैनिक राजस्व कार्यों में देरी हो रही है। हालांकि, अमरावती जिले में स्थिति अन्य जगहों के मुकाबले बेहतर है। यहां कुल 570 स्वीकृत पदों में से केवल 60 पद ही रिक्त हैं। ज्यादातर पटवारियों के पास वर्तमान में एक ही क्षेत्र का प्रभार है केवल जहां पद रिक्त हैं, वहीं अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कामकाज हो रहे प्रभावित
राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन 60 रिक्त पदों की वजह से ग्रामीण इलाकों में 7/12 नकल, नामांतरण फेरफार, वारिस दर्ज करना और फसल निरीक्षण जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। काम समय पर न होने से किसानों को बैंक लोन, सरकारी अनुदान और जमीन के सौदों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि राज्य सरकार ने पटवारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए मेगा भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत राज्य भर में कुल 4,644 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीद है कि इस भर्ती के बाद जिले में भी यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
क्या होते हैं पटवारी के कर्तव्य
पटवारी ग्रामीण स्तर पर सरकार और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। ग्रामीण क्षेत्रों के भूमि रिकॉर्ड राजस्व रजिस्टर को अपडेट रखना, दैनिक कार्यों की निगरानी करना और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना इनका मुख्य काम है। सरकार द्वारा जारी सभी परिपत्रक, शासनादेश और सूचनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की जिम्मेदारी पटवारी की ही होती है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना नंबर की बाइक चालक ने युवक को कुचला, अमरावती के मालू नदी पुल के पास हादसा
विवाद सुलझाने की बैठक बनी रणक्षेत्र, अड्याल में दो गुटों में मारपीट, ग्राम पंचायत सभागार में हंगामा
रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, अकोला में युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
ये भी पढ़े: युवाओं ने कहा- “हां, हम कॉकरोच हैं”, DYFI का सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन
भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता
पटवारी पद के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 19 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है।रिक्त पद भरे जाएंगेनियमित प्रक्रिया के तहत होने वाले तबादलों, पदोन्नति प्रमोशन अथवा नई भर्ती के संपन्न होने के बाद जिले में पटवारियों के रिक्त पदों की जो भी समस्या है, उसका पूरी तरह निवारण हो जाएगा।संतोष काकडे, उपजिलाधिकारी, अमरावती
जिले की वर्तमान स्थिति
- 95:राजस्व मंडल
- 558:पटवारी साजा सर्किल
- 570:स्वीकृत पटवारी पद
- 95:स्वीकृत मंडल अधिकारी पद
- 60:रिक्त पटवारी पद
