Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती मनपा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! भाजपा-शिंदे सेना युति पर क्या होगा फैसला, शिवसेना की ये डिमांड

Amravati Municipal Election: मनपा चुनाव से पहले अमरावती में भाजपा-शिंदे सेना युति पर मंथन। शिंदे सेना ने 30-35 सीटों की मांग रखी, 1-2 दिन में फैसला संभव।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 25, 2025 | 11:19 AM

भाजपा और शिंदे सेना (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shinde Sena seat demand: अमरावती मनपा चुनाव को लेकर भाजपा तथा शिंदे सेना के नेताओं के बीच चर्चा हुई। शिंदे सेना ने 30 से 35 सीटें देने के लिए दबाव बनाया है। इस पर भाजपा द्वारा चर्चा कर आगामी 1-2 दिनों में आगे की बातचीत करने की बात कही गई है।

स्थानीय एक होटल में हुई बैठक में भाजपा की ओर से पार्टी के निरीक्षक विधायक संजय कुटे, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे, शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, जयंत डेहनकर, शिवराय कुलकर्णी, किरण पातुरकर मौजूद थे। वहीं शिंदे सेना की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा नेता आनंदराव अडसूल, पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल, प्रीति बंड व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रभागनिहाय समीकरणों पर मंथन

इस चर्चा को लेकर आनंदराव अडसूल ने बैठक में कहा कि सभी प्रभागनिहाय चर्चा की गई है। जिस प्रभाग में जिस पार्टी का प्रभाव है, उसी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की बात कही गई।

वहीं भाजपा निरीक्षक संजय कुटे ने बताया कि राज्य में भाजपा तथा शिंदे सेना के बीच युति तय होने को लेकर निर्णय लिया गया है। स्थानीय स्तर पर युवा स्वाभिमान पार्टी को भी शामिल किया जाएगा। युवा स्वाभिमान से चर्चा अंतिम दौर में है। अब दोनों पार्टियों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर भाजपा कोर कमेटी चर्चा कर निर्णय लेगी।

  • शिंदे सेना ने 30 से 35 सीटों की रखी मांग
  • भाजपा कोर कमेटी करेगी युति प्रस्ताव पर फैसला
  • युवा स्वाभिमान पक्ष को भी युति में शामिल करने पर चर्चा
  • गत मनपा चुनाव के समीकरण बदले, नई रणनीति तय
  • मनपा चुनाव को लेकर 1-2 दिनों में साफ होगी तस्वीर

गत मनपा चुनाव के आंकड़े रखे सामने

गत मनपा चुनाव में भाजपा को 45, शिवसेना को 7 तथा युवा स्वाभिमान को 3 सीटें प्राप्त हुई थीं। इस पर पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता ने कहा कि गत चुनाव और इस बार के चुनाव की परिस्थितियों में जमीन-आसमान का बदलाव आ गया है। भाजपा ने गत मनपा चुनाव पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख के नेतृत्व में लड़ा था, जो अब कांग्रेस में चले गए हैं। वहीं वे स्वयं भाजपा छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – चॉकलेट दिया, चाकू दिखाया, साकोली में काले मास्क पहने गुंडों का आतंक, स्कूली लड़कियों को बनाया निशाना

शिंदे सेना की बढ़ी हुई ताकत का दावा

गत मनपा चुनाव में शिवसेना के जो 7 उम्मीदवार चुनकर आए थे, उनमें से 6 अब शिंदे सेना में हैं। इसी तरह हिंदुत्व के जनाधार वाले बालासाहेब को मानने वाले अधिकांश कार्यकर्ता अब शिंदे सेना में हैं तथा राज्य में इसका अच्छा जनाधार भी है। उनके मुताबिक यदि मनपा पर झंडा फहराना है तो सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही युति की जाएगी।

भाजपा 45 प्लस सीटों पर कायम

सूत्रों के अनुसार आगामी 1-2 दिनों में युति को लेकर विलंब हो सकता है। फिलहाल दोनों ओर से चर्चा का दौर और दबाव की राजनीति जारी है। फिर भी जानकारी के अनुसार भाजपा अपनी 45 प्लस सीटों को लेकर मन बना चुकी है। आगामी कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।

Amravati municipal election bjp shinde sena alliance meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • Amravati
  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

31 दिसंबर से पहले खाद्य सुरक्षा पर जोर, FDA का राज्यव्यापी अभियान

2

ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने बढ़ाई BJP की टेंशन! सपा ने दिया साथ आने का ऑफर, यूपी में गरमाई राजनीति

3

चॉकलेट दिया, चाकू दिखाया, साकोली में काले मास्क पहने गुंडों का आतंक, स्कूली लड़कियों को बनाया निशाना

4

Mumbai: सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा, प्रदूषण पर बीएमसी को कोर्ट की चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.